शारीरिक संबंध बनाने के बाद चौपाल में लगी युवती की बोली

रामपुर की रहने वाली लड़की दवा लेने गई थी. उसी समय तीन युवकों ने उसे अगवा कर लिया. उसे संभल ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद संभल के निबोरा गांव में चैपाल लगवाकर उसकी सौदेबाजी की.

Advertisement
यूपी के रामपुर का मामला यूपी के रामपुर का मामला

मुकेश कुमार

  • रामपुर ,
  • 15 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 4:38 PM IST

यूपी के रामपुर में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और उसके बाद चौपाल लगाकर उसकी सौदेबाजी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मीडिया में खबर आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने पीड़ित लड़की को बरामद कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, जिले के पटवाई थाना क्षेत्र में रहने वाली लड़की दवा लेने गई थी. उसी समय तीन युवकों ने उसे अगवा कर लिया. उसे संभल ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद संभल के निबोरा गांव में चैपाल लगवाकर उसकी सौदेबाजी की.

Advertisement

चौपाल में नाबालिग की खरीद-फरोख्त के लिए बोली लगाई गई. उसको करीब 70 हजार रुपये में बेंच दिया गया. उसको अगवा करने वाले विकास नामक एक आरोपी ने पीड़ित लड़की को अपनी बहन बताते हुए उसे खरीदने वाले अंकुर और विदेश नाम युवकों के हवाले कर दिया.


पीड़िता ने बताया कि विकास ने उससे कहा कि वह कोर्ट मैरिज के लिए कागज तैयार कर रहा है. इसके चलते वह पहले विदेश नाम के युवक के साथ उसकी शादी करवा देगा. इसके बाद वह उसके साथ कोर्ट मैरिज कर लेगा. वह उनके बहकावे में आ गई और बात मान लिया.


पीड़िता के परिजनों ने बताया कि उसके गायब होने के बाद थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई. लेकिन पुलिस लड़की को बरामद करने की बजाए रिश्तेदारी में ढूंढने की सलाह देती रही. चौपाल खरीद-फरोख्त सूचना भी संभल पुलिस को दी गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ.

Advertisement


शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने किसी तरह अपने चाचा को सूचना दी. इसके बाद मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस हरकत में आई. संभल के हयातनगर से गुरुवार की रात पीड़िता को बरामद कर लिया गया. उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »