जेडे मर्डर केसः सीबीआई ले सकेगी छोटा राजन का वॉयस सैंपल

पत्रकार जेडे की हत्या के मामले में मुंबई की विशेष मकोका अदालत ने सीबीआई को जेल में बंद अंडरवर्ल्ड माफिया छोटा राजन का वॉयस सैंपल लेने की इजाजत दे दी है.

Advertisement
जेडे मर्डर केस में छोटा राजन समेत 12 लोग आरोपी हैं जेडे मर्डर केस में छोटा राजन समेत 12 लोग आरोपी हैं

परवेज़ सागर

  • मुंबई,
  • 11 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 3:52 PM IST

मुंबई की विशेष मकोका अदालत ने सीबीआई को जेल में बंद अंडरवर्ल्ड माफिया छोटा राजन का वॉयस सैंपल लेने की इजाजत दे दी है. यह वॉयस सैंपल पत्रकार जेडे की हत्या के मामले में लिया जाना है. छोटा राजन पर जेडे का मर्डर करवाने का इल्जाम है.

विशेष मकोका अदालत से सीबीआई ने मुंबई के पत्रकार के मामले में आरोपी अंडरवर्ल्ड माफिया छोटा राजन का वॉयस सैंपल लेने की इजाजत मांगी थी. गुरुवार को इस मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सीबीआई को सैंपल लेने की परमिशन दे दी.

Advertisement

छोटा राजन ने अदालत की इजाजत के बाद वॉयस सैंपल देने के लिए हामी भर दी. राजन को जेल में एक कड़ी सुरक्षा वाली सेल में रखा गया है. उसे हफ्ते में सिर्फ एक दिन के लिए निकाला जाता है. सुनवाई के दौरान उसके वकील अंशुमान सिन्हा भी कोर्ट में मौजूद थे.

बताते चलें कि मुंबई के पवाई में 11 जून 2011 को मिड डे अखबार से ताल्लुक रखने वाले 56 वर्षीय पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पत्रकार जिग्ना वोरा सहित 11 लोगों को आरोपी बनाया गया था. इस मामले में पर भी केस चलाया जा रहा है.

करीब दो दशक से भारतीय पुलिस की आंखों में धूल झोंकने वाला डॉन छोटा राजन 25 अक्टूबर, 2015 को इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार किया गया था. यह ऑपरेशन सीबीआई, इंटेलीजेंस यूनिट, मुंबई क्राइम ब्रांच, और इंडोनेशिया पुलिस के साथ इंटरपोल के सफल कोऑर्डिनेशन के जरिए सफल हो सकी थी.

Advertisement

कभी दाऊद इब्राहिम की पनाहों में रहने वाला छोटा राजन मुंबई हमलों के बाद उससे अलग हो गया था. अंडरवर्ल्ड में दाऊद और छोटा राजन गैंग के बीच कई बार टकराव भी हुए थे. जानलेवा हमलों की खबरें भी आईं. लेकिन वह पुलिस और दाऊद की नजरों से बचता रहा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »