सुशांत सिंह राजपूत केसः परिवार और दोस्तों ने वायरल किए व्हाट्सएप चैट

एक तरफ दो राज्यों की पुलिस की लड़ाई. दूसरी तरफ दो राज्यों की सरकारें आमने-सामने. और इन सबके बीच अब सुशांत के परिवार और रिया के दोस्तों की तरफ से एक-एक कर व्हाट्सएप चैट को लीक किए जाने की कहानी ने मामले को पेजीदा बना दिया है.

Advertisement
सुशांत के पिता ने पटना में रिया के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कराया था (फाइल फोटो) सुशांत के पिता ने पटना में रिया के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कराया था (फाइल फोटो)

aajtak.in / परवेज़ सागर

  • मुंबई,
  • 05 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 6:03 PM IST

  • रिया से कभी खुश नहीं थे सुशांत के परिजन
  • वायरल चैट में भी मिले हैं इस बात के संकेत

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी का कारण सामने लाने के लिए दो राज्यों की पुलिस के बीच तनातनी जारी है. अब सुशांत का परिवार और सुशांत के दोस्त छह महीने पुराने व्हाट्सएप चैट बारी-बारी से मीडिया में लीक कर रहे हैं. दोनों तरफ से जारी किए गए इन व्हाट्सएप चैट में एक बात समान है और वो ये कि सुशांत और रिया के रिश्ते को लेकर सुशांत का परिवार शुरू से ही खुश नहीं था.

Advertisement

एक तरफ दो राज्यों की पुलिस की लड़ाई. दूसरी तरफ दो राज्यों की सरकारें आमने-सामने. और इन सबके बीच अब सुशांत के परिवार और रिया के दोस्तों की तरफ से एक-एक कर व्हाट्सएप चैट को लीक किए जाने की कहानी. जिसकी शुरुआत सुशांत के जीजा और पुलिस अफसर ओपी सिंह ने की. उन्होंने मुंबई पुलिस के डीसीपी के साथ व्हाट्सएप चैट को लीक कर दिया. इसका जवाब सुशांत और रिया के दोस्त सिद्धार्थ ने ओपी सिंह की व्हाट्सएप चैट को लीक करके दिया.

ओपी सिंह ने जो व्हाट्सएप चैट लीक किया, उसमें ये बताया गया है कि इसी साल फरवरी में उन्होंने मुंबई पुलिस को आगाह किया था कि सुशांत की जान खतरे में है. हालांकि लिखित में मुंबई पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई. दूसरी तरफ सिद्धार्थ ने जो चैट लीक किया, उसके मुताबिक सुशांत की रिया से करीबी उनके घरवालों को पसंद नहीं थी.

Advertisement

इनमें एक चैट के स्क्रीनशॉट सुशांत के जीजा और हरियाणा पुलिस के आला अफसर ओपी सिंह ने शेयर किए हैं. जिसमें उनके एक करीबी और मुंबई पुलिस के डीसीपी परमजीत दाहिया के बीच सुशांत को लेकर हुई बातचीत के अंश हैं. जबकि दूसरी चैट के स्क्रीनशॉट सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने शेयर किए हैं, जिसमें पिठानी और ओपी सिंह के बीच सुशांत को लेकर हुई बातचीत के हिस्से हैं.

चैट नंबर-1 सुशांत के जीजा और मुंबई पुलिस के डीसीपी

इस चैट में सुशांत के जीजा ने अपने करीबी के जरिए मुंबई पुलिस के डीसीपी परमजीत दाहिया से सुशांत के मामले की इनक्वायरी करने की अपील की थी. पुलिस ने ये बात स्वीकार की है और साफ किया है कि इसके लिए मुंबई पुलिस की ओर से सुशांत के घरवालों से लिखित कंप्लेंट मांगी गई थी, जो उन्होंने नहीं दी. 19 और 25 फरवरी को भेजे गए इन मैसेजेज में ओपी सिंह की तरफ से लिखा गया है कि इस मामले की इनक्वायरी करते हुए इस बात का ख्याल रखना जरूरी है कि इससे सुशांत आहत ना हों.

चैट में रिया और उसके घरवालों के खिलाफ शिकायत है और ये भी लिखा गया है कि सुशांत को रिया और उसके परिवारवालों ने एयरपोर्ट के नजदीक एक रिसॉर्ट में रखा है और वही लोग सुशांत का सारा बिजनेस मैनेज कर रहे हैं और सुशांत तभी से थोड़ा लो हैं. ओपी सिंह ने चैट में लिखा है कि जब बातें सुशांत के हाथ से बाहर चली गईं तो सुशांत ने ओपी सिंह की पत्नी यानी अपनी बहन को फोन किया. उनके साथ दो-तीन दिन रहा और फिर शूटिंग की बात कह कर वापस चला गया. इस बीच रिया ने सुशांत के करीबी स्टाफ को निकाल दिया और अपने स्टाफ उसके साथ तैनात कर दिया. इस बात से भी सुशांत परेशान थे और ये बात उन्होंने अपनी तीसरी बहन को भी बताई थी, जो कि पेशे से एक वकील हैं.

Advertisement

चैट नंबर-2 सिद्धार्थ पिठानी और सुशांत के जीजा

सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और सुशांत के जीजा ओपी सिंह के बीच सुशांत को लेकर हुई इस चैट के हिस्से सिद्धार्थ पिठानी ने जारी किए हैं. जिससे पता चलता है कि सुशांत के घरवाले और उनके जीजा सुशांत की नई कंपनी, उनकी आदतों और दूसरे कई वजहों से नाखुश थे. यहां तक कि ओपी सिंह ने सुशांत को उनकी पत्नी यानी सुशांत की बहन से दूर रहने के लिए भी कहा था. क्योंकि उनकी पत्नी अपने भाई सुशांत की वजह से परेशान हो रही थीं.

एक मैसेज में ओपी सिंह ने लिखा, "मुझे खुशी है कि आप अपनी जिंदगी, करियर या घर के मालिक नहीं हैं. मैंने मौके को सही तरीके से भांप लिया और उसी के मुताबिक अपनी तैयारी कर ली." फरवरी में हुई इस चैट में ओपी सिंह ने सुशांत को ये भी लिखा कि अगर उन्हें किसी भी तरह की जरूरत हो, तो वो मदद के लिए तैयार हैं. सूत्रों की मानें तो सुशांत के बारे में ये चैट ओपी सिंह ने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ से की थी, जिसे सिद्धार्थ ने बाद में सुशांत को फॉरवर्ड कर दिया था.

सुशांत को लेकर रिया की वजह से राजपूत परिवार में चल रही बेचैनी और सुशांत की जान पर खतरे को लेकर सोमवार को सुशांत के पिता केके सिंह ने भी एक बयान दिया था. जिसमें इन्होंने कहा कि उन्होंने इस बात को लेकर मुंबई पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन मुंबई पुलिस ने इस शिकायत को अनसुना कर दिया. हालांकि मुंबई पुलिस ने साफ किया है कि इस मामले में सुशांत के घरवालों की ओर से उन्हें कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी. लिहाजा, पहले कोई जांच नहीं की गई.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement