2 साल के बेटे ने गोली मारकर ली पिता की जान, फंसी मां

लापरवाही से बंदूक चलाना और जान ले लेना... अमेरिका में इस तरह के पहले भी कई मामले सामने आए हैं. पिछले साल तो ऐसे सैकड़ों केस रिपोर्ट हुए थे.

Advertisement
जब दो साल के बच्‍चे ने पिता पर चला दी गोली और हो गई मौत (प्रतीकात्‍मक फोटो/पिक्‍साबे) जब दो साल के बच्‍चे ने पिता पर चला दी गोली और हो गई मौत (प्रतीकात्‍मक फोटो/पिक्‍साबे)

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली ,
  • 07 जून 2022,
  • अपडेटेड 9:20 PM IST
  • ऑरलॉडो (अमेरिका) में सामने आया मामला
  • शख्‍स की पत्‍नी को हो सकती है 15 साल की सजा

2 साल के बच्‍चे ने गलती से अपने पिता को गोली मार दी, हादसे में उनकी मौत हो गई. हैरान करने वाली बात तो यह है कि इस मामले में शख्‍स की पत्‍नी पर हत्‍या का आरोप लगा है. यह घटना 26 मई की है. जब शख्‍स को गोली लगी तब वह वीडियो गेम खेल रहे थे.

ऑरेंज काउंटी शेरिफ ऑफिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक- 26 साल के रेगी मैब्री, ऑरलॉडो (अमेरिका) के रहने वाले हैं. उनके तीन बच्‍चे हैं. घर पर समय बिताने के दौरान एक दिन दो साल के बच्‍चे के हाथ उनकी 'ग्‍लॉक 19' गन लग गई, गलती से गन चल भी गई और गोली पिता को लगी. 

Advertisement

खास बात यह है कि इस मामले में मैब्री की पत्‍नी मैरी आइला (28) पर हत्‍या और लापरवाही के आरोप लगे हैं. अगर उन पर हत्‍या का आरोप साबित हो जाता है, तो उन्‍हें 15 साल जेल की सजा हो सकती है. 

कानूनी मामलों के जानकार, शेरिफ मीना ने कहा- अ‍भी तक इस मामले में यह स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है कि आखिर बच्‍चे के पास गन पहुंची कैसे? शुरुआत में जांच अधिकारियों को लगा कि ये आत्‍महत्‍या का मामला है. लेकिन, बाद में आइला ने बताया कि यह सब उनके दो साल के बच्‍चे ने किया. उन्‍होंने जोरदार आवाज सुनी और उनके पति खून से लथपथ फ्लोर पर पड़े थे. इसके बाद उनको अस्‍पताल ले जाया गया.

आइला ने इस दौरान अपने पांच साल के बच्‍चे से यह भी पूछा कि आखिर 2 साल के बच्‍चे को गन कैसे मिल गई? लेकिन वह भी इस बारे में ज्‍यादा कुछ नहीं बता सका. शुरुआती जांच पड़ताल में पता चला कि आइला ने अपने बयान भी बदले. कभी उन्‍होंने बताया कि गन बैंगनी रंग के बैग में रखी थी, तो कभी बताया कि गन कंपार्टमेंट, बॉक्‍स में थी. वह लगातार अपने बयान बदल रही थीं. लेकिन, बाद में उन्‍होंने कहा कि किसी बच्‍चे ने इसे बैग से निकाल लिया होगा. 

Advertisement

वहीं, इस मामले में 'मॉम्‍स डिमांड एक्‍शन' के फाउंडर शैनन वॉटसन ने चिंता जताई, उन्‍होंने कहा यह काफी चिंताजनक है. जहां बच्‍चे आसानी से लोडेड बंदूक उठा रहे हैं और खुद को नुकसान पहुंचा रहे हैं या किसी और को नुकसान पहुंचा रहे हैं. 

अमेरिका में पिछले साल आए 163 मामले
NYT की रिपोर्ट के मुताबिक, इस तरह के मामले अमेरिका में कोई नई बात नहीं हैं. पिछले साल अमेरिका में 163 लोग इसी तरह से गलती से अपने बच्‍चों द्वारा मारे गए. गन कंट्रोल ग्रुप 'एव्रीटाउन फॉर गन सेफ्टी' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल इस तरह के ऐसे 46 मामले सामने आ चुके हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »