वंदे भारत मिशन के तहत टोरंटो से एयर इंडिया का पहला विमान रवाना

टोरंटो में नियुक्त काउंसिल जनरल ऑफ इंडिया अपूर्व श्रीवास्तव ने बताया कि सभी भारतीय यात्री जो दिल्ली और अमृतसर के लिए रवाना हो रहे हैं उनसे कनाडा प्रशासन ने बातचीत की और उनका हालचाल लिया. एक विमान आज मलेशिया की राजधानी क्वालालंपुर से भारतीय यात्रियों को लेकर अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट भी पहुंचा है.

Advertisement
वंदे भारत मिशन के तहत वापस लाया जा रहा है स्वदेश वंदे भारत मिशन के तहत वापस लाया जा रहा है स्वदेश

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2020,
  • अपडेटेड 10:54 AM IST

  • 16 मई से वंदे भारत मिशन का दूसरा फेज शुरू
  • 13 जून तक चलेगा यह दूसरे फेज का मिशन

वंदे भारत मिशन के तहत टोरंटो से एयर इंडिया का पहला विशेष विमान रवाना हुआ है. इस विमान में दिल्ली और अमृतसर के यात्री सवार हैं. कनाडा स्थित भारतीय दूतावास की तरफ से यह जानकारी दी गई है. टोरंटो में नियुक्त काउंसिल जनरल ऑफ इंडिया अपूर्व श्रीवास्तव ने बताया कि सभी भारतीय यात्री जो दिल्ली और अमृतसर के लिए रवाना हो रहे हैं उनसे कनाडा प्रशासन ने बातचीत की और उनका हालचाल लिया.

Advertisement

वहीं एक विमान आज मलेशिया की राजधानी क्वालालंपुर से भारतीय यात्रियों को लेकर अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचा है.

बता दें, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मुताबिक अब तक 20 हजार भारतीय नागरिकों को वंदे भारत मिशन के तहत वापस लाया गया है और आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ेगी. 16 मई से वंदे भारत मिशन का दूसरा फेज शुरू हो गया है. यह मिशन 13 जून तक चलेगा. इस मिशन के तहत 47 देशों से 162 विमानों में भारतीय नागरिक स्वदेश वापस लौटेंगे.

घरेलू उड़ान के लिए तैयार देश

करीब दो महीने तक लॉकडाउन में रहने के बाद अब देश सामान्य होने की ओर कदम बढ़ा रहा है. इसी कड़ी में 25 मई से घरेलू विमान सेवा शुरू होने जा रही है. इस दौरान कई तरह के नियम और शर्तें लागू होंगी, जिनका पालन करना होगा. सरकार की तरफ से टिकटों के दाम की अधिकतम सीमा भी तय कर दी गई, जिसका पालन सभी एयरलाइंस को करना होगा.

Advertisement

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वंदे भारत मिशन के तहत अभी तक 20 हजार भारतीयों को वापस लाया जा चुका है. हालांकि, कुछ देश लोगों को वापस लाने की इजाजत नहीं दे रहे हैं, ऐसे में परेशानी आ रही है. मंत्री बोले कि अभी लोगों को वापस लाने की रफ्तार बढ़ेगी.

घरेलू उड़ान को लेकर मंत्री ने कहा कि मेट्रो टू मेट्रो शहरों में कुछ नियम होंगे, मेट्रो टू नॉन मेट्रो शहर के लिए अलग नियम होंगे. मेट्रो शहरों में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसे शहर शामिल होंगे. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि शुरुआती तौर पर एयरपोर्ट का एक तिहाई हिस्सा ही शुरू होगा, किसी भी फ्लाइट में खाना नहीं दिया जाएगा. सिर्फ 33 फीसदी विमानों को उड़ान की इजाजत दी गई है.

विमान में बीच की सीट खाली रखने को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभी बीच की सीट खाली रखने को ऐसा कोई नियम नहीं है, लेकिन विमान में हर तरह के अन्य नियमों का पालन किया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »