Corona: नॉर्थ कोरिया में कोरोना का भयानक मंजर, चार दिन में 8 लाख से अधिक केस, अब तक 42 की मौत

North Korea corona cases: नॉर्थ कोरिया में कोरोना का पहला केस आने के बाद से लॉकडाउन लगा दिया गया है, गुरुवार को वहां कोरोना का पहला केस आया था. उत्तर कोरिया पिछले दो सालों से कह रहा था कि उसके यहां कोरोना के कोई मामले नहीं हैं, लेकिन अब हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं. 

Advertisement
किम जोंग उन (फाइल फोटो) किम जोंग उन (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2022,
  • अपडेटेड 11:37 AM IST
  • रविवार को 15 लोगों ने जान गंवाई
  • मरीजों की संख्या 820,620 हो चुकी है

नॉर्थ कोरिया में कोरोना का भयानक मंजर देखा जा रहा है. बीते चार दिनों में वहां 8 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 42 लोगों की मौत हुई है. रविवार को वहां 15 लोगों ने जान गंवाई. वहीं, कोरोना संक्रमितों की संख्या 8,20,620 हो चुकी है.

बता दें कि नॉर्थ कोरिया में कोरोना का पहला केस आने के बाद से लॉकडाउन लगा दिया गया है, गुरुवार को वहां कोरोना का पहला केस आया था. उत्तर कोरिया पिछले दो सालों से कह रहा था कि उसके यहां कोरोना के कोई मामले नहीं हैं, लेकिन हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं. 

Advertisement

हाल ही में नॉर्थ कोरिया की ओर से जानकारी दी गई थी कि कोरोना का प्रकोप अप्रैल में राजधानी प्योंगयांग में शुरू हुआ था. इसके बाद राजधानी में 15 और 25 अप्रैल को बड़े पैमाने पर सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जहां अधिकतर लोगों ने मास्क नहीं पहना था.

इधर, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तानाशाह किम जोंग उन ने इसे एक बड़ी आपदा बताया है. वहीं, उत्तर कोरिया में कोरोना का ये मंजर दुनियाभर के लिए टेंशन बन गया है क्योंकि यहां की स्वास्थ्य सुविधा बेहद खराब है, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो सकते हैं.

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर उत्तर कोरिया को टीकों, दवाओं और अन्य चिकित्सा आपूर्ति के बाहरी शिपमेंट तुरंत प्राप्त नहीं होते हैं तो उत्तर कोरिया को भारी मौत का सामना करना पड़ सकता है. इधर, अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय सहायता प्रयासों का समर्थन किया है, लेकिन उत्तर के साथ अपनी वैक्सीन आपूर्ति साझा करने की योजना नहीं है.

Advertisement


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »