गाजियाबाद: गली में कोरोना से तड़प कर मर गया बुजुर्ग, शव देखकर रोते रहे मासूम, वीडियो वायरल

गाजियाबाद में दिल्ली गेट इलाके में एक 55 वर्षीय कोरोना पीड़ित बुजुर्ग का ऑक्सीजन लेवल अचानक कम हो गया. जिसके बाद उन्होंने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. वहीं, उस वक्त उनके साथ मौजूद दो मासूम, बुजुर्ग का शव को देखकर रोते रहे. 

Advertisement
Delhi. Delhi.

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 3:39 PM IST
  • ये मामला गाजियाबाद के दिल्ली गेट इलाके में होली वाली गली का है
  • पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
  • 55 वर्षीय बुजुर्ग का ऑक्सीजन लेवल अचानक कम होने से उनकी मौत हो गई

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद इलाके से एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. जिसने भी ये दिल दहला देने वाला नजारा देखा उसकी आंखे नम हो गईं. दरअसल, यहां के दिल्ली गेट इलाके में होली वाली गली में एक कोरोना पीड़ित 55 वर्षीय बुजुर्ग का ऑक्सीजन लेवल अचानक कम हो गया. जिसके बाद उन्होंने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. वहीं, उस वक्त उनके साथ मौजूद दो मासूम, बुजुर्ग के शव को देखकर रोते रहे.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, ये मामला गाजियाबाद के दिल्ली गेट इलाके की होली वाली गली का है. बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय राजकुमार बीते कई दिनों से कोविड-19 से जूझ रहे थे और होम आइसोलेशन में थे. 55 वर्षीय बुजुर्ग आइसक्रीम बेचने का काम करते थे.

बीते शनिवार की दोपहर बुजुर्ग की तबीयत अचानक बिगड़ गई और ऑक्सीजन लेवल कम हो गया. इसी दौरान वह गली में निकल कर आए तो लोगों ने कहा पेट के बल लेट जाओ. राजकुमार पेट के बल लेटे और फिर जिंदगी भर के लिए खामोश हो गए. पास में जब बच्चे पहुंचे तो पिता की सांसें थम चुकी थीं और मासूम बच्चे पिता का शव देखकर रोने लगे.

काफी देर बाद जब मृतक के कुछ रिश्तेदार पहुंचे तो उन्होंने लोगों से और पुलिस से मदद मांगी, लेकिन उनको किसी तरह की मदद नहीं मिली. इसके बाद रिश्तेदारों ने ही उनका अंतिम संस्कार कराया. वहीं, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »