कोरोना वायरस: वुहान में बसों का संचालन शुरू, लॉकडाउन पीरियड 8 अप्रैल को होगा खत्म

चीन में मंगलवार तक कुल 81,218 केस सामने आए. इनमें 3,281 लोगों की मौत हो गई. 4,287 का अब भी इलाज चल रहा है. 73,650 को रिकवरी के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है. 134 लोग वायरस से संक्रमित होने के संदिग्ध हैं.

Advertisement
वुहान में बस सेवा शुरू (फाइल फोटो- PTI) वुहान में बस सेवा शुरू (फाइल फोटो- PTI)

aajtak.in

  • वुहान,
  • 25 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 3:50 PM IST

  • चीन में 47 नए Covid-19 केस, लेकिन सभी बाहर से आए चीनी या विदेशी
  • वुहान से दुनियाभर में फैला है कोरोना वायरस, 1 करोड़ से ज्यादा है आबादी

भारत समेत दुनिया के कई देशों को Covid-19 महामारी की वजह से लॉकडाउन का सामना करना पड़ रहा है. वहीं इस वायरस के संक्रमण की धुरी रहे चीन के वुहान शहर में बुधवार से बसों का संचालन दोबारा शुरू हो गया. वुहान में नौ हफ्ते के लॉकडाउन से शहर बस सेवा का संचालन ठप था.

Advertisement

इस बीच, चीन में कोरोना वायरस के 47 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं. ये वो केस हैं, जो दूसरे देशों से चीनी नागरिक या अन्य विदेशी चीन आए. इससे संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका हो गई है.

सेंट्रल हुबेई प्रांत से चीन ने मंगलवार को तीन महीने का लॉकडाउन हटाने का फैसला किया. इसके दायरे में 5 करोड़ 60 लाख लोग आए हुए थे. हालांकि हुबेई की राजधानी वुहान से लॉकडाउन 8 अप्रैल को हटेगा. वुहान में एक करोड़ 10 लाख लोग रहते हैं.

....

हुबेई और वुहान से Covid19 का कोई नया केस सामने नहीं आया, लेकिन पुराने मरीजों में चार की मौत हो गई. नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक चीन मे कुल मौतों की संख्या 3,281 हो गई है. चीन ने बुधवार को कहा देश की जमीन से मंगलवार को घरेलू तौर पर संक्रमण का एक भी केस सामने नहीं आया. Covid-19 के 47 जो नए केस मंगलवार को रिपोर्ट हुए वो बाहर के देशों से आए चीनी या विदेशी नागरिकों के हैं.

Advertisement

चीन में मंगलवार तक कुल 81,218 केस सामने आए. इनमें 3,281 लोगों की मौत हो गई. 4,287 का अब भी इलाज चल रहा है. 73,650 को रिकवरी के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है. 134 लोग वायरस से संक्रमित होने के संदिग्ध हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »