देश में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक दिन में 64399 नए केस, 861 लोगों की मौत

भारत में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 21 लाख 53 हजार 11 हो गई है, जिसमें 6 लाख 28 हजार 747 एक्टिव केस हैं और 14 लाख 80 हजार 885 लोग ठीक हो चुके हैं. अबतक 43,379 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है.

Advertisement
भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना केस (प्रतीकात्मक तस्वीर) भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना केस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 1:16 PM IST

  • कोरोना संक्रमितों की संख्या 21 लाख 53 हजार 11 हो गई है
  • देश में 6 लाख 28 हजार 747 एक्टिव केस हैं
  • कोरोना से 43,379 लोगों की कोरोना से मौत हुई है

देश में कोरोना ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. एक दिन में 64,399 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 861 लोगों की मौत हो गई है. इसके बाद भारत में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 21 लाख 53 हजार 11 हो गई है, जिसमें 6 लाख 28 हजार 747 एक्टिव केस हैं और 14 लाख 80 हजार 885 लोग ठीक हो चुके हैं. अबतक 43,379 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है.

Advertisement

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, शनिवार को 7 लाख 19 हजार 364 सैंपल की जांच की गई है. अब तक 2 करोड़ 41 लाख लोगों की जांच की गई है. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1 लाख 47 हजार 355 कोरोना के मामले सामने आए हैं.

गौतमबुद्धनगर में 65 नए कोरोना मरीज

दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर में शनिवार को 65 लोगों की रिपार्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. इसके बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 5868 पहुंच गया है. 4888 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं. 937 मरीजों का अस्पतालों में इलाज जारी है. 43 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है.

राजस्थान में 596 नए कोरोना केस की पुष्टि हुई है और 6 लोगों की मौत हो गई है. सूबे में कुल 51 हजार 924 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और 784 लोगों की मौत हुई है. राजस्थान में अभी 13 हजार 847 एक्टिव केस हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »