देश में थमी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 48,698 केस, अब भी डरा रहे पांच राज्य

देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब काफी कमजोर पड़ गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 48,698 नए केस सामने आए हैं. इस दौरान 1,183 मरीजों की मौत भी हुई है.

Advertisement
देश में लगातार कम हो रहे हैं कोरोना के मरीज (फाइल फोटो-PTI) देश में लगातार कम हो रहे हैं कोरोना के मरीज (फाइल फोटो-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2021,
  • अपडेटेड 11:02 AM IST
  • 24 घंटे में 1,183 मरीजों की मौत
  • एक्टिव केस 6 लाख से कम हुए

देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब काफी कमजोर पड़ गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 48,698 नए संक्रमित सामने आए हैं. इस दौरान 1,183 मरीजों की मौत भी हुई है. अच्छी बात ये है कि देश में रिकवरी रेट लगातार बढ़ता जा रहा है.

बीते 24 घंटे में 64,818 मरीज कोरोना से ठीक हुए. नतीजा ये हुआ कि एक्टिव केसेस की संख्या घटकर 6 लाख से भी कम हो गई. अभी देश में कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 5.95 लाख के करीब पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो बीते 24 घंटे में एक्टिव केसेस में 17,303 की कमी आई है. इस वजह से रिकवरी रेट में सुधार हुआ है जो अब बढ़कर 96.72% पहुंच गया है.

Advertisement

हालांकि, 5 राज्य ऐसे भी हैं जहां से अभी भी थोड़े डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं. लेकिन यहां भी अब संक्रमण कम हो रहा है. पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 11,546 नए केस केरल में सामने आए. दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र रहा जहां 9,604 मरीज मिले. तीसरे नंबर पर तमिलनाडु (5,755), चौथे पर आंध्र प्रदेश (4,458) और 5वें पर कर्नाटक रहा जहां 3,310 केस सामने आए हैं. वहीं, कोरोना से सबसे ज्यादा 511 मौतें महाराष्ट्र में और फिर 150 मौतें तमिलनाडु में हुईं.

24 घंटे में 61 लाख से ज्यादा डोज लगे
कोरोना संक्रमण की धीमी पड़ी रफ्तार के बीच वैक्सीनेशन की रफ्तार में तेजी आ गई है. बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना वैक्सीन के 61.19 लाख डोज लगाए गए. अब तक 31.50 करोड़ से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जिन्हें वैक्सीन की कम से कम एक डोज दी जा चुकी है.

Advertisement

24 घंटे में 17 लाख से ज्यादा टेस्ट
संक्रमण की रफ्तार भले ही कम हो गई हो, लेकिन अच्छी बात ये है कि टेस्टिंग की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है. आईसीएमआर ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 17.45 लाख से ज्यादा सैम्पल की जांच की गई. अब तक कुल 40.18 करोड़ से ज्यादा सैम्पल की जांच हो चुकी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »