बिहार: पहली बार एक दिन में 10,000 से ज्यादा कोरोना मरीज मिले, लगातार घट रहा रिकवरी रेट

बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. यहां मंगलवार को पहली बार एक दिन में 10 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं. 51 लोगों की मौत हुई है. एक्टिव केसेस की संख्या भी 55 हजार के पार पहुंच गई है.

Advertisement
बिहार में एक्टिव केस 55 हजार के ऊपर. (फाइल फोटो-PTI) बिहार में एक्टिव केस 55 हजार के ऊपर. (फाइल फोटो-PTI)

सुजीत झा

  • पटना,
  • 21 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 4:46 PM IST
  • 24 घंटे में 10,455 केस आए, 51 मौतें हुईं
  • बिहार में एक्टिव केसों की संख्या 56,354 हुई

बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है. हर दिन यहां कोरोना के मामले रिकॉर्ड बना रहे हैं. मंगलवार को यहां 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा संक्रमितों की पहचान हुई. ये पहली बार है जब बिहार में एक दिन में 10 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित सामने आए.

स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, बिहार में मंगलवार को बीते 24 घंटों में 10,455 कोरोना संक्रमित सामने आए. यही नहीं, 24 घंटे में 51 मरीजों की जान भी गई. यानी, हर घंटे दो मरीजों ने कोरोना से हारकर दम तोड़ दिया.

Advertisement

अब ये आंकड़े इसलिए भी डरावने हो गए हैं, क्योंकि नए मरीज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होती जा रही है. नतीजा राज्य में एक्टिव केसेस में बढ़ोतरी हो रही है और रिकवरी रेट लगातार घट रहा है.

बिहार में अब तक कोरोना के 3,42,059 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 1,841 मरीजों की जान जा चुकी है. राज्य में फिलहाल 56,354 मरीजों का इलाज चल रहा है. जबकि, इससे एक दिन पहले तक यानी सोमवार को 49,527 एक्टिव केसेस थे. यानी, एक ही दिन में एक्टिव केसेस में करीब 7 हजार का इजाफा हो गया. 

इसका नतीजा ये हो रहा है कि बिहार में रिकवरी रेट तेजी से गिरता जा रहा है. एक हफ्ते पहले तक यानी 13 अप्रैल को बिहार में एक्टिव केस 92.50% था, जो 20 अप्रैल तक घटकर 82.99% हो गया है. इस हिसाब से हफ्तेभर में बिहार के रिकवरी रेट में 10% की गिरावट आ गई है. 

Advertisement

वहीं, अगर वैक्सीनेशन की बात की जाए तो बिहार में अब तक 61,68,593 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है. इनमें से 53,35,047 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दे दी गई है. जबकि 8,33,546 लोग ऐसे हैं, जिन्हें दोनों डोज लग चुकी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement