दिल्ली मेट्रो पर पड़ी कोरोना की मार, सभी कर्मचारियों की सैलरी में होगी कटौती

दिल्ली मेट्रो की तरफ से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि कोरोना वायरस के चलते मेट्रो का संचालन नहीं हो रहा जिससे भारी वित्तीय समस्या का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में मेट्रोकर्मियों की सैलरी और सुविधाओं में कटौती की जा रही है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई) सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 18 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 11:22 PM IST

  • सुविधाओं और भत्ते में होगी 50 फीसदी की कटौती
  • मेडिकल ट्रीटमेंट, टीए, डीए जैसी सुविधाएं जारी रहेंगी
  • कर्मियों को मिलने वाले एडवांस पर भी रोक लगाई गई

कोरोना संकट और लॉकडाउन का असर लोगों की नौकरी और सैलरी पर भी पड़ रहा है. अब दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों की सैलरी कट करने का ऐलान किया है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इस संबंध में औपचारिक आदेश भी जारी कर दिया है.

Advertisement

दिल्ली मेट्रो की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अगस्त महीने से ही कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाएं और भत्ते (perks and allowances) में 50 फीसदी की कटौती की जाएगी. मेट्रो के कर्मचारियों को अगस्त महीने से पर्क्स और अलाउंस बेसिक सैलरी का 15.75 फीसदी ही मिलेगा.

दिल्ली मेट्रो की ओर से जारी सैलरी कटौती का पत्र

हालांकि मेट्रो कर्मचारी अन्य सुविधाओं जैसे मेडिकल ट्रीटमेंट, टीए और डीए जैसी चीजों का लाभ ले सकेंगे. इसके अलावा मेट्रो कर्मचारियों को मिलने वाले तमाम एडवांस पर भी अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है. केवल पहले से ही मंजूरी हासिल करने वालों को एडवांस दिए जाएंगे.

हाउस बील्डिंग एडवांस (HBA), मल्टीपरपज एडवांस, लैपटॉप एडवांस, फेस्टिवल एडवांस जैसे कई एडवांस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है. और इस आदेश को अगले आदेश तक रोक दिया गया है.

Advertisement

दिल्ली मेट्रो की तरफ से जारी किए गए आदेश में यह हवाला दिया गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते मेट्रो का संचालन नहीं हो रहा है. जिससे भारी वित्तीय समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

22 मार्च से बंद है मेट्रो

कोरोना संक्रमण को देखते हुए मार्च से ही दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बंद पड़ी है. मार्च के तीसरे हफ्ते में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू और उसके बाद दिल्ली में लगे लॉकडाउन के समय से ही दिल्ली मेट्रो बंद है. बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान कर दिया जिसमें परिवहन की अन्य सुविधाओं की तरह दिल्ली समेत अन्य शहरों की मेट्रो सेवा भी बंद कर दी गई.

इसे भी पढ़ें ---

तब डीएमआरसी ने कहा था देश में 21 दिनों का लॉकडाउन 14 अप्रैल तक चलेगा. इस कारण दिल्ली मेट्रो को बंद रखने का समय भी 14 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इससे पहले 22 मार्च को डीएमआरसी ने 31 मार्च तक मेट्रो को बंद रखने का फैसला किया था.

इसे भी पढ़ें ---

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अनलॉक के तीसरे चरण में भी मेट्रो की सेवाएं शुरू नहीं की जा सकी हैं. सीमित संख्या में रेल सेवा और घरेलू हवाई सेवा शुरू कर दी गई हैं, लेकिन मेट्रो को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement