Corona cases today: देश में जारी है कोरोना की सुपर स्पीड, 24 घंटे में 2.71 लाख नए केस-314 मौते

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,71,202 नए केस मिले हैं जो कल की तुलना में 2,369 अधिक हैं. नए मरीजों के मिलने के बाद देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 15,50,377 हो गई है.

Advertisement
देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 10:36 AM IST
  • देश में कोरोना के एक्टिव केस 15 लाख के पार हो चुके हैं
  • पिछले 24 घंटों में कोरोना के 314 मरीजों की मौत हुई है

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,71,202 नए केस मिले हैं जो कल की तुलना में 2,369 अधिक हैं. नए मरीजों के मिलने के बाद देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 15,50,377 हो गई है. देश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 16.28 प्रतिशत हो गई है. देश में पिछले 24 घंटे में 314 लोगों की मौतें हुई हैं जबकि कोरोना के 1,38,331 मरीज ठीक होकर घर भी लौटे हैं. वहीं कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं. देश में अब तक ओमिक्रॉन के 7,743 मामले सामने आ चुके हैं. पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन के केस में 28.17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

Advertisement

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में 16 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए गए. उधर, देश में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव का रविवार को एक साल पूरा हो गया. देश में अ्ब तक 156.76 करोड़ टीका लगाया जा चुका है. देश में कोरोना रिकवरी रेट 94.51 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों को लेकर देश में अब तक 3,50,85,721 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं. 

महाराष्ट्र में 42,462 नए केस, 23 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र देश में सबसे संक्रमित राज्य है. यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 42,462 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 23 लोगों की मौत इस दौरान हुई है. इतना ही नहीं राज्य में एक्टिव केस बढ़कर 2.6 लाख हो गए हैं. इतना ही नहीं मुंबई में पिछले 24 घंटे में 81 पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं. वहीं, ओमिक्रॉन के 125 केस पिछले 24 घंटे में मिले. यहां अब तक 1730 केस मिल चुके हैं. वहीं, मुंबई में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 81 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं. यहां अब तक 1312 पुलिसकर्मी पॉजिटिव हैं. इसके अलावा 126 जवानों की जान जा चुकी है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »