दिल्ली में कोरोना की खतरनाक रफ्तार, लगातार पांचवें दिन कोविड केस एक हजार पार, 24 घंटे में तीन की मौत

दिल्ली में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है. राजधानी में लगातार पांचवें दिन कोरोना के एक हजार से ज्यादा केस मिले हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण ने तीन मरीजों की जान ले ली.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

अमित भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2022,
  • अपडेटेड 7:52 PM IST
  • दिल्ली में कोरोना के 5 हजार से ज्यादा एक्टिव केस
  • राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 8.41 फीसदी हो गई

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर से बढ़ती जा रही है. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 1530 नए केस सामने आए हैं, जबकि कोरोना संक्रमण की वजह से 3 मरीजों की मौत हो गई. दिल्ली में लगातार पांचवें दिन एक हजार से ज्यादा कोविड के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ गई है. 

स्वास्थ्य विभाग से मिले आकंड़ों के मुताबिक दिल्ली में अब पॉजिटिविटी रेट 8.41 फीसदी हो गई है. बीते 24 घंटे में दिल्ली में 18183 लोगों के कोविड के सैंपल लिए गए थे. इसमें से 1530 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

Advertisement

दिल्ली में अब कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या 5542 हो गई है. जबकि अस्पतालों में 232 मरीज भर्ती हैं. इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में 1104 मरीजों ने कोरोना संक्रमण के मात दी.

इससे पहले शनिवार को दिल्ली में कोरोना के 1534 मरीज मिले थे. जबकि तीन संक्रमितों की मौत हुई थी. दिल्ली में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. लिहाजा लगातार पांचवें दिन कोविड के एक हजार से ज्यादा केस मिले हैं. 

अगर बात मुंबई की करें तो आर्थिक राजधानी में भी कोविड को लेकर हालात विकराल होते जा रहे हैं. यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2087 नए केस मिले हैं, जबकि एक मरीज की कोरोना की वजह से मौत हो गई.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »