भारत में हर 24 दिन में दोगुने हो रहे हैं कोरोना के केस

अमेरिका में भी दूसरी लहर के बाद केस दोगुना होने का समय तेजी से बढ़ रहा है. भारत में अभी ऐसा नहीं हो रहा. भारत को केस दोगुने होने का समय बढ़ते देखना अभी बाकी है.

Advertisement
फाइल फोटो (पीटीआई) फाइल फोटो (पीटीआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 11:44 AM IST
  • रिकवरी रेट के मामले में भारत की स्थिति बेहतर है
  • नए केसों का साप्ताहिक औसत अमेरिका से अधिक

भारत में कोरोना बेकाबू हो चुका है. महामारी की शुरुआत के बाद पहली बार भारत के दैनिक नए केसों का सात दिन का औसत अमेरिका या ब्राजील से ऊंचा है. लगातार एक हफ्ते तक भारत में इन दो देशों की तुलना में हर दिन अधिक नए केस दर्ज हुए. हालांकि रिकवरी रेट के मामले में स्थिति बेहतर है.

 जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (JHU CCSE) के मुताबिक, भारत में हर दिन 60,000 से अधिक नए केसों का साप्ताहिक औसत (11 अगस्त तक)  रहा, जो कि अमेरिका और ब्राजील से ऊपर था. 

Advertisement

ब्राजील या अमेरिका की तुलना में भारत में लगातार केस तेजी से बढ़ रहे हैं. भारत में हर 24 दिन में केस दोगुने हो रहे हैं. ब्राजील में ऐसा होने में 47 दिन और अमेरिका में 65 दिन लग रहे हैं. ब्राजील में केस दोगुने होने का का समय लगातार बढ़ रहा है.

अमेरिका में भी दूसरी लहर के बाद केस दोगुना होने का समय तेजी से बढ़ रहा है. भारत में अभी ऐसा नहीं हो रहा. भारत को केस दोगुने होने का समय बढ़ते देखना अभी बाकी है.

22 जुलाई को, अमेरिका महामारी को लेकर अपने शिखर पर पहुंच गया जब इसने 67,000 नए केसों के साथ साप्ताहिक औसत देखा जो दुनिया में अब तक का सबसे ऊंचा है. भारत जल्द ही उस रिकॉर्ड को पार करने के लिए तैयार है.

Advertisement

फिलहाल के रुझानों से पता चलता है कि हर दिन रिकॉर्ड होने वाले नए केसों की संख्या केवल बढ़ रही है. हालांकि भारत ने अब तक मौतों की संख्या कम रखने में अमेरिका और ब्राजील की तुलना में बेहतर काम किया है. लेकिन रुझानों से इस स्थिति का बदल जाना भी तय है

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »