कोरोनाः पहाड़ी इलाका, दूर-दराज बसे लोग, फिर भी सभी को वैक्सीन की दोनों डोज लगी, देश का पहला जिला बना

हिमाचल प्रदेश का किन्नौर देश का पहला ऐसा जिला बन गया है जहां 18 से ऊपर की पूरी आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगा दी गई है. यहां की 18 से ऊपर की 60 हजार से ऊपर की आबादी पूरी तरह वैक्सीनेट हो चुकी है.

Advertisement
किन्नौर पहला जिला जहां सभी वैक्सीनेट (फाइल फोटो-PTI) किन्नौर पहला जिला जहां सभी वैक्सीनेट (फाइल फोटो-PTI)

aajtak.in

  • शिमला,
  • 14 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 4:35 PM IST
  • हिमाचल का किन्नौर बना पहला जिला
  • यहां सभी 18+ लोग पूरी तरह वैक्सीनेट

हिमाचल प्रदेश का किन्नौर देश का पहला ऐसा जिला बन गया है जहां 18 साल से ऊपर की पूरी आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी है. यहां 18 से ऊपर की आबादी पूरी तरह वैक्सीनेट हो चुकी है. 

सेब के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध किन्नौर का क्षेत्रफल 6,401 वर्ग किलोमीटर है और यहां की आबादी करीब 90 हजार है. इनमें से 60 हजार 305 लोग ऐसे थे जिनकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा था. अब ये सभी लोग कोरोना के खिलाफ पूरी तरह से वैक्सीनेट हो चुके हैं. 

Advertisement

तिब्बती सीमा से सटे इस जिले की आबादी कस्बों के अलावा दूरदराज कंदराओं में रहती है. ये दुर्गम जनजातीय क्षेत्र है. ऐसे में 100% वैक्सीनेशन के लक्ष्य को तय करना भी बहुत मुश्किल था. लेकिन इसके बावजूद किन्नौर 100% वैक्सीनेशन करने वाला पहला जिला बन गया है. 

जिले के डीएम आबिद हुसैन ने बताया कि यहां 18 से ऊपर की आबादी के सभी लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं. उन्होंने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई दी है. उन्होंने बताया कि पैरामेडिकल स्टाफ ने जिले की विकट परिस्थितियों के बावजूद दूरदराज के इलाकों में जाकर लोगों को वैक्सीन लगाई. स्वास्थ्य विभाग की टीम की बदौलत ये लक्ष्य हासिल किया जा सका है. उन्होंने कहा कि 100% वैक्सीनेशन करने में देश में पहले नंबर पर आना राज्य और जिले के लिए गौरव का विषय है.

Advertisement

हिमाचल पिछले महीने देश का पहला राज्य बना था जहां सभी योग्य आबादी को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगा दी गई थी. इसके लिए पीएम मोदी ने उसे 'चैंपियन' बताया था. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, हिमाचल में अब तक 86.66 लाख डोज लग चुकी है. इसमें से 56.84 लाख लोगों को एक और 29.81 लाख लोगों को दोनों डोज लग चुकी है.

(इनपुटः बिशेशर नेगी)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »