अपार्टमेंट में फंसी 82 साल की मां, विदेश से बेटे ने किया फोन, पुलिस बनी देवदूत

देशभर में लॉकडाउन लागू है. ऐसे में पुलिस लोगों के लिए देवदूत बनकर उभरी है. ग्रेटर कैलाश में एक 82 वर्ष की बुजुर्ग महिला अपने अपार्टमेंट में फंसी हुई थी. महिला के अपार्टमेंट का लिफ्ट खराब हो गया था. लॉकडाउन के बीच पुलिस ने अपार्टमेंट का लिफ्ट ठीक कराया.

Advertisement
दिल्ली में लोगों की मदद के लिए आगे आ रही पुलिस (तस्वीर-PTI) दिल्ली में लोगों की मदद के लिए आगे आ रही पुलिस (तस्वीर-PTI)

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 10:00 PM IST

  • जांबिया से बेटे ने किया था पुलिस को फोन
  • SHO ने ठीक कराई लिफ्ट, महिला ने कहा शुक्रिया

देशभर में लॉकडाउन लागू है. लॉकडाउन बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस के हवाले है. पुलिस लॉकडाउन के दौर में कई परिवारों के लिए देवदूत बनकर आ रही है. ऐसा ही एक मामला दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से सामने आया है. जांबिया से एक शख्स ने पुलिस को फोन किया, जिसके बाद ग्रेटर कैलाश के एसएचओ महिला की मदद को आगे आए.

Advertisement

दरअसल ग्रेटर कैलाश में एक 82 वर्ष की बुजुर्ग महिला अपने पति के साथ रहती है. महिला का एक बेटा जांबिया में रहता है, वहीं दूसरा बेटा भारतीय सेना में है. महिला के पति हाल ही में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं. लॉकडाउन के बीच में ही महिला के अपार्टमेंट की लिफ्ट खराब हो गई.

बुजुर्ग महिला के अपार्टमेंट में लिफ्ट ही टूट गई थी. यही वजह थी कि महिला अपने पति से मिलने अस्पताल में भी नहीं जा पा रही थी, यहां तक कि उसे रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सामान भी मुहैया नहीं हो पा रहा था.

यह भी पढ़ें:

तत्काल मौके पर पहुंचा अधिकारी

जांबिया में रहने वाले बेटे ने ग्रेटर कैलाश के एसएचओ को फोन किया कि उसकी मां घर में अकेले रह रही है. उसे तत्काल मदद की जरूरत है. बीट इंचार्ज एचसी रवींद्र को जैसे ही फोन पर सूचना मिली, वे तत्काल ग्रेटर कैलाश स्थित अपार्टमेंट में पहुंचे.

Advertisement

SHO ने सही कराई लिफ्ट

लॉकडाउन की वजह से लिफ्ट की मेंटिंनेंस कर रहे कंपनी से संपर्क कर पाना आसान नहीं था. हालांकि किसी तरह से अधिकारी ने जोर लगाया और लिफ्ट को सही करा दिया. पुलिस की ओर से मिली इस मदद के लिए मां और बेटे ने उन्हें शुक्रिया कहा. तमाम बोझ के बाद भी पुलिसकर्मी लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement