सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री कलराज मिश्र ने बजट में टैक्स कम होने के संकेत दिए है. उन्होंने कहा कि टैक्स कम करने पर सरकार सकारात्मक है. टैक्स में छूट के लिए कई सुझाव मिले हैं. उन्होंने कहा कि बजट में लोगों को सहूलियत मिलनी चाहिए. बजट में आम जनता के हितों को ध्यान में रखा जाएगा.
कलराज ने कहा कि नोटबंदी से लोगों को फायदा हुआ है. इससे राजनीतिक लाभ नहीं हुआ. नोटबंदी से जो भी पैसा आया है, उसका लोगों के हित में उपयोग किया जाएगा. बजट सिर्फ बजट होगा, इसका चुनावों से कोई मतलब नहीं है. नोटबंदी से लोगों का सरकार में विश्वास में बढ़ा है.