रिजल्ट आया, TCS को हुआ 13349 करोड़ रुपये का प्रॉफिट, डिविडेंड का भी ऐलान

TCS Q1 Result: ग्लोबल चुनौतियों के बीच TCS का प्रॉफिट सालाना आधार पर 4.62 फीसदी बढ़कर 13,349 करोड़ रुपये रहा. पिछले वर्ष की इसी समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 12,760 करोड़ रुपये था. 

Advertisement
टीसीएस ने 12 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का किया ऐलान. (Photo: ITG) टीसीएस ने 12 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का किया ऐलान. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:10 PM IST

टाटा ग्रुप (Tata Group) की सबसे बड़ी कंपनी और देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने 9 जुलाई 2026 को वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीज पेश कर दिए हैं. कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ शेयरधारकों के लिए 12 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है. 

TCS द्वारा रेगुलेटरी फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 30 जून 2026 को समाप्त हुई तिमाही के ऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड वित्तीय परिणामों को मंजूरी दी.

Advertisement

TCS के प्रॉफिट में उछाल  

ग्लोबल चुनौतियों के बीच TCS का समेकित शुद्ध लाभ (Consolidated Net Profit) सालाना आधार पर 4.62 फीसदी बढ़कर 13,349 करोड़ रुपये रहा. पिछले वर्ष की इसी समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 12,760 करोड़ रुपये था. 

अगर रेवेन्यू की बात करें तो चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान इसमें 13.93 फीसदी की अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखी गई. यह आंकड़ा पिछले साल के 63,437 करोड़ रुपये से बढ़कर इस बार 72,275 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. 

TCS के ये नतीजे आईटी क्षेत्र की स्थिरता और मजबूती को दर्शाते हैं. राजस्व में लगभग 14% और मुनाफे में 4.6% से अधिक की बढ़त के साथ-साथ 12 प्रति शेयर का डिविडेंड निवेशकों के लिए एक सकारात्मक संकेत है.

डिविडेंड का भी ऐलान

डिविडेंड पाने के लिए पात्र शेयरधारकों की योग्यता तय करने हेतु कंपनी ने बुधवार 15 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड डेट निर्धारित किया है.कंपनी इस अंतरिम डिविडेंड का भुगतान शुक्रवार 31 जुलाई 2026 को करेगी. 

Advertisement

इस बीच गुरुवार को TCS के शेयर मामूली बढ़त के साथ 2,059 रुपये पर बंद हुआ. इस साल अब तक TCS का शेयर करीब 36 फीसदी गिर चुका है. जबकि एक साल में करीब 40 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. यही नहीं, पिछले 5 साल में भी टीसीएस के शेयर ने निवेशकों को निराश किया है. 5 साल कंपनी के शेयर ने निवेशकों को 35 फीसदी की नुकसान कराया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »