एक ओर जहां शेयर मार्केट क्रैश (Stock Market Crash) हुआ, तो वहीं सोना-चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) देखने को मिली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दोनों कीमती धातुएं और भी सस्ती हो गई हैं. बीते सप्ताह तगड़ी गिरावट के बाद सोमवार को जैसे ही कमोडिटी मार्केट में कारोबार शुरू हुआ, तो एक झटके में चांदी 6500 रुपये प्रति किलो से ज्यादा टूट गई और 1 किलो चांदी का भाव ढाई लाख रुपये से नीचे आ गया. सिर्फ जून महीने के छह कारोबारी दिनों में ही चांदी के दाम में 24,000 रुपये की गिरावट आ चुकी है. वहीं सोना भी सोमवार को भरभराकर टूटा और काफी सस्ता हुआ है.
चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट
एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में गिरावट का सिलसिला थम नहीं रहा है और हर बीतते कारोबारी दिन के साथ ये सस्ती होती जा रही है. सोमवार को वायदा चांदी का भाव खुलने के साथ ही फिसलकर 2,41,990 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया, जबकि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सिल्वर प्राइस 2,48,537 रुपये पर क्लोज हुआ था. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो 1 Kg Silver Price 6,547 रुपये कम हो गया.
जून में अब तक इतना टूटा भाव
जून का महीने चांदी में गिरावट के नाम नजर आ रहा है. 1 जून से अब तक वायदा चांदी 24,173 रुपये सस्ती हो चुकी है. बता दें महीने की पहली तारीख को MCX Silver Price 2,66,163 रुपये प्रति किलोग्राम था. वहीं चांदी के हाई लेवल से तुलना करें, तो ये लगातार सस्ती हो रही है. इसका लाइफ टाइम हाई 4,57,328 रुपये है, जिसे इस कीमती धातु ने जनवरी महीने में टच किया था और यहां से अब ये 2,15,338 रुपये प्रति किलो कम दाम पर मिल रही है.
Gold का रेट भी हुआ धड़ाम
चांदी के साथ ही सप्ताह के पहले दिन सोने का भाव भी धड़ाम हो गया है. एमसीएक्स पर 5 अगस्त की एक्सपायरी वाला सोना सोमवार को खुलने के साथ ही 2464 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया. बीते शुक्रवार को इसकी कीमत 1,55,594 रुपये पर क्लोज हुआ था और अब ये 1,53,130 रुपये पर आ गया है.
ये कीमती पीली धातु (Yellow Metal) भी जून महीने की शुरुआत से टूटती नजर आई है और अब तक 10 Gram 24 Karat Gold Rate 6,111 रुपये कम हो गया है. 1 जून का वायदा सोना का भाव
1,59,241 रुपये पर क्लोज हुआ था. वहीं ये अपने हाई लेवल 2,04,375 रुपये की तुलना में अब 51,245 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है.
(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें)
आजतक बिजनेस डेस्क