Silver Price Crash: चार दिन में फूटा चांदी का बुलबुला... 16000 रुपये सस्ती, सोना भी क्रैश

Gold-Silver Price Crash: दिवाली-घनतेरस से पहले सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. बीते सप्ताह सिर्फ चार दिनों में चांदी 16 हजार रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई, तो वहीं वायदा कारोबार में ये हाई से अब 2.24 लाख रुपये के आसपास कम कीमत पर मिल रही है.

Advertisement
बीते सप्ताह चार दिन में धराशायी हो गए सोना-चांदी के भाव. (Photo: ITG) बीते सप्ताह चार दिन में धराशायी हो गए सोना-चांदी के भाव. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:04 AM IST

फेस्टिव सीजन में सोना-चांदी लगातार सस्ता (Gold-Silver Rate Fall) हो रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX से लेकर घरेलू बाजार तक में कीमती धातुओं के दाम में बड़ी गिरावट आई है. बीते सप्ताह के सिर्फ चार दिन के कारोबार में ही चांदी का बुलबुला फूट गया और ये घरेलू बाजार में एक झटके में 16000 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई. वहीं एमसीएक्स पर अब चांदी अपने हाई लेवल से करीब 2.24 लाख रुपये सस्ती मिल रही है. दूसरी ओर सोने का भाव भी धड़ाम नजर आया है. 

Advertisement

दिल्ली के बाजार में चांदी धड़ाम 
सबसे पहले बात करते हैं दिल्ली समेत देशभर के बाजारों में चांदी की कीमत में आए बदलाव के बारे में, तो दिवाली, घनतेरस से पहले ही ये बुरी तरह टूट गई है और इसका दाम अब 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के भी नीचे आ गया है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, घरेलू बाजार में 16 अक्टूबर को चांदी की कीमत 2,10,918 रुपये पर क्लोज हुई थी और ये इस शुक्रवार को 1,94,415 रुपये पर आ गई यानी चांदी 16,503 रुपये प्रति किलो क्रैश (Silver Price Crash) हो गई. 

MCX पर भी चांदी क्रैश 
न सिर्फ घरेलू बाजारों में, बल्कि चांदी की कीमत वायदा कारोबार में भी क्रैश हो गई है. 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली जो 1 किलो चांदी 16 अक्टूबर को एमसीएक्स पर 2,11,187 रुपये पर मिल रही थी, वो इस शुक्रवार को क्रैश होकर 1,96,100 रुपये रह गई. इस हिसाब से चांदी चार दिन में वायदा कारोबार में 15,087 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई. 

Advertisement

चांदी की कीमत में इस सप्ताह आई बड़ी गिरावट के चलते अब ये कीमती धातु अपने लाइफ टाइम हाई लेवल 4,20,048 रुपये से आधे से भी कम दाम पर मिल रही है, जिसे इसने इस साल जनवरी महीने के आखिरी हफ्ते में छुआ था. वर्तमान भाव से तुलना करें तो 1 Kg Silver Price अब हाई से 2,23,948 रुपये कम हो चुका है. 

सोने का दाम भी धराशायी 
Silver Price Crash के बाद अब बात करें, सोने की कीमत में आई गिरावट के बारे में, तो ये कीमती पीली धातु इस सप्ताह भरभराकर टूटी है. MCX Gold Rate देखें, तो 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाला 10 ग्राम सोना 1,47,918 रुपये से 5,768 रुपये सस्ता होकर 1,42,150 रुपये का रह गया है. वहीं घरेलू मार्केट में IBJA के मुताबिक, इसकी कीमत में 4,796 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है और इसका भाव 1,46,426 रुपये से गिरकर 1,41,630 रुपये रह गया है. 

अन्य क्वालिटी के Gold Rate में हफ्तेभर में आए चेंज के बाद ताजा अपडेट देखें, तो...

गोल्ड (क्वालिटी)  IBJA लेटेस्ट गोल्ड रेट/10 ग्राम
24 Karat Gold 1,41,630 रुपये/10 ग्राम
22 Karat Gold 1,38,230 रुपये/10 ग्राम
20 Karat Gold 1,26,050 रुपये/10 ग्राम
18 Karat Gold 1,14,720 रुपये/10 ग्राम
14 Karat Gold 91,350 रुपये/10 ग्राम

ज्वेलरी खरीदते समय रखें ये ध्यान 
यहां एक बात ध्यान रखना जरूरी है, कि जब आप घरेलू बाजार में सर्राफा दुकानों पर ज्वेलरी खरीदने के लिए जाते हैं, तो आपको तय GST के साथ ही मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जो अलग-अलग राज्यों शहरों में अलग-अलग हो सकता है और इनके जुड़ने से सोने की कीमत बढ़ जाती है. 

Advertisement

(नोट: सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »