मुकेश अंबानी की कंपनी में तगड़ी तेजी, तीन दिन 1 लाख करोड़ की कमाई, AGM में क्या-क्या होगा?

तीन दिनों के भीतर रिलायंस के मार्केट कैप में करीब 1 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है, 19 जून 2026 को होने वाली AGM से ठीक पहले शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों में जबरदस्त रौनक देखी जा रही है. निवेशकों को कई उम्मीदें हैं.

Advertisement
RIL के शेयरों में अचानक तेजी. (Photo: ITG) RIL के शेयरों में अचानक तेजी. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:07 PM IST

पिछले तीन दिनों से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयरों में तेजी देखी जा रही है. इस उछाल के कारण तीन दिनों के भीतर रिलायंस के मार्केट कैप में करीब 1 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है, जिससे कंपनी का कुल मार्केट कैप बढ़कर 17.96 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. 

दरअसल, RIL की 49वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) शुक्रवार, 19 जून 2026 को होने वाली है, इससे ठीक पहले शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों में जबरदस्त रौनक देखी जा रही है. तीन कारोबारी सत्र के दौरान रिलायंस के शेयरों में 6% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है.  

Advertisement

इस बार की रिलायंस एजीएम को लेकर निवेशकों और जानकारों के बीच भारी उत्सुकता है. माना जा रहा है कि इस बैठक में मुकेश अंबानी कई बड़े ऐलान कर सकते हैं. 

Jio Platforms का IPO: बाजार को सबसे बड़ी उम्मीद जियो के लगभग 4 बिलियन डॉलर (33,000 करोड़ रुपये से अधिक) के मेगा आईपीओ की डिटेल्स को लेकर है. यह भारत के अब तक के सबसे बड़े आईपीओ में से एक हो सकता है.

5G नेटवर्क और सब्सक्राइबर बेस: जियो के 50 करोड़ से अधिक के मजबूत यूजर बेस और देशव्यापी 5G नेटवर्क के विस्तार पर बड़ा अपडेट मिल सकता है. दिग्गज टेक कंपनी मेटा (Meta) के साथ डेटा सेंटर पार्टनरशिप को लेकर भी महत्वपूर्ण प्रगति साझा होने की उम्मीद है.

रिटेल और ग्रीन एनर्जी: रिलायंस रिटेल के भविष्य के प्लान और कंपनी के महत्वाकांक्षी ग्रीन एनर्जी बिजनेस को लेकर नए रोडमैप की घोषणा हो सकती है.

Advertisement

क्या कहते हैं मार्केट एक्सपर्ट्स?
हाल ही में 11 जून को रिलायंस का शेयर अपने 52-वीक के निचले स्तर 1253.65 रुपये पर आ गया था, जिसके बाद अब इसमें रिकवरी देखी जा रही है. वर्तमान में शेयर लगभग ₹1328 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. शेयर का 52- वीक हाई 1,611.80 रुपये है, जहां शेयर करीब 18 फीसदी अभी नीचे है.  

इस बीच दिग्गज ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) ने इस शेयर पर अपना 'Overweight' रुख बरकरार रखा है और 1,803 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 35% की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक शॉर्ट टर्म में शेयर के लिए 1300 रुपये पर मजबूत सपोर्ट है, जबकि 1360 पर पहला रेजिस्टेंस है. अगर शेयर 1360 रुपये के स्तर को पार करता है, तो यह बहुत जल्द 1400 रुपये के स्तर को छू सकता है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »