मई के पहले दिन फूटा महंगाई बम... 19kg वाला सिलेंडर 993 रुपये, तो 5 किलो LPG 261 रुपये हुआ महंगा

एलपीजी कमर्शियल सिलडेंर और 5 किलो वाले एलपीजी के दाम में बड़ी बढ़ोतरी हुई है. अब दिल्‍ली, मुंबई समेत बाकी शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 3 हजार रुपये के पार पहुंच गई हैं.

Advertisement
एलपीजी की कीमतों में बड़ा इजाफा. (Photo: ITG) एलपीजी की कीमतों में बड़ा इजाफा. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:21 AM IST

देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी हुई है. पश्चिम बंगाल, असम समेत कई राज्‍यों के चुनाव खत्‍म होते ही एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर (19kg) और 5 किलो वाले एलपीजी के दाम में तगड़ा इजाफा हुआ है. सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई 2026 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये और 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 261 रुपये की बढ़ोतरी कर दी हैं. 

Advertisement

इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्‍ली, मुंबई समेत बाकी शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 3 हजार रुपये के भी पार पहुंच गई हैं. हालांकि, तेल कंपनियों ने आम लोगों को राहत देते हुए घरेलू (14.2 किलो वाले सिलेंडर) के दाम में कोई इजाफा नहीं किया है. 

ANI के मुताबिक, 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी के बाद दिल्‍ली में 1 कमर्शिलय सिलेंडर की कीमत 3071.50 रुपये हो गई है, जो कि 1 अप्रैल को इसकी कीमत 2078.50 रुपये थी यानी कि एक सिलेंडर के दाम में एक मई से 993 रुपये का इजाफा हुआ है. 

इस बढ़ोतरी के बाद देश भर में होटल और रेस्‍टोरेंट के बिल बढ़ जाएंगे. साथ ही बाकी खाने वाली चीजों के दाम में भी बढ़ोतरी हो सकती है. इसके अलावा, स्‍ट्रीट फूड के दाम भी बढ़ सकती है. चाय से लेकर समोसे तक के दाम में इजाफा हो सकता है. 

Advertisement

Prices of 19 KG Commercial cylinder has been increased by Rs 993 from today. A 19 Kg cylinder will cost Rs 3071.50 in Delhi from today. No change in domestic cylinder prices: Sources

— ANI (@ANI) May 1, 2026

पांच किलो वाला सिलेंडर अब कितने में? 

सूत्रों के अनुसार, आज से 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडरों की कीमतों में भी प्रति सिलेंडर 261 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. अब 5 किलो वाला ये सिलेंडर 549 रुपये से बढ़कर 810 रुपये हो चुका है. 5 किलो वाला सिलेंडर कामगारों को ध्‍यान में रखकर बनाया गया है. 

रसोई गैस के दाम 
कमर्शियल एलपीजी के दाम में इजाफा हुआ है, लेकिन एएनआई का कहना है कि रसोई गैस के दाम नहीं बढ़े हैं. आखिरी बार रसोई गैस के दाम में इसी साल 7 मार्च को इजाफा हुआ था. अभी दिल्‍ली में रसोई गैस की कीमत 913 रुपये है. मुंबई में 14.2 किलो रसोई गैस की कीमत 912.50 रुपये है. चेन्‍नई में 14.2 किलो वाले रसोई गैस के दाम 928.50 रुपये है. कोलकाता में एक सिलेंडर की कीमत 939 रुपये है. 

ईरान-अमेरिका तनाव का असर 
गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के कारण होर्मुज का रास्‍ता ब्‍लॉक है, जहां से भारत बड़े स्‍तर पर गैस और तेल आता था. रास्‍ता बंद होने से गैस और तेल की सप्‍लाई में कमी आई है, जिस कारण भारत कई और जगहों से तेल और गैस का आयात बढ़ा रहा है. ऐसे में लागत में भी इजाफा हुआ है और आपूर्ति में भी दबाव बढ़ा है. इस कारण गैस के दाम में बढ़ोतरी हुई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement