अब मिलेगा बिना क्लेम PF का पूरा पैसा, 1.18 लाख लोगों की हुई पहचान, जानिए कब आएगा रिफंड?

PF Good News: सरकार के इस नए ऑटोमैटिक रिफंड सिस्टम के तहत पीएफ सब्सक्राइबर्स को कोई फॉर्म नहीं भरना होगा. EPFO खुद ऐसे खातों की पहचान कर आधार से जुड़े बैंक खातों में ब्याज सहित पूरी राशि सीधे ट्रांसफर कर देगा. 

Advertisement
इन-एक्टिव PF खातों से अपने आप बैंक में क्रेडिट होगा क्लेम अमाउंट. (Photo: ITG) इन-एक्टिव PF खातों से अपने आप बैंक में क्रेडिट होगा क्लेम अमाउंट. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:11 PM IST

बैंक, एलआईसी और EPFO में हजारों करोड़ रुपये अनक्लेम्ड पड़े हैं, ये राशि साल-दर-साल बढ़ती जा रही है. लेकिन अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ये पैसे सही हकदार तक लौटाने का रास्ता निकाल लिया है.

दरअसल, बिना ऑफलाइन और ऑनलाइन क्लेम 1 लाख से अधिक कर्मचारियों के बैंक खातों में निष्क्रिय PF का पैसा सीधे ट्रांसफर होने जा रहा है. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत कर्मचारी EPFO ने इस प्रक्रिया को रफ्तार देने के लिए 1.18 लाख इन-एक्टिव खातों की पहचान और वेरीफिकेशन का काम पूरा कर लिया है. 

Advertisement

बिना क्लेम PF खाते में आएगा बकाया पैसा
दरअसल, अब तक किसी पुराने या इन-एक्टिव पीएफ खाते से पैसे निकालने के लिए खाताधारक को खुद ऑनलाइन या ऑफलाइन क्लेम करना होता था. लेकिन सरकार के इस नए ऑटोमैटिक रिफंड सिस्टम के तहत पीएफ सब्सक्राइबर्स को कोई फॉर्म नहीं भरना होगा. EPFO खुद ऐसे खातों की पहचान कर आधार से जुड़े बैंक खातों में ब्याज सहित पूरी राशि सीधे ट्रांसफर कर देगा. 

श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने 23 फरवरी 2026 को इस पायलट प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी. पहले चरण में उन निष्क्रिय पीएफ खातों को शामिल किया गया है, जिनमें 1,000 रुपये या उससे कम की राशि डिपॉजिट है. फिलहाल ऐसे लगभग 7.11 लाख खातों की पहचान की गई है, जिनमें कुल 30.52 रुपये करोड़ की अनक्लेम्ड राशि पड़ी है.

EPFO ने बताया कि फिलहाल 1.18 लाख सब्सक्राइबर्स के बैंक खातों समेत बाकी वेरीफिकेशन का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. इस प्रक्रिया को सुरक्षित और आसान बनाने के लिए EPFO ने टेक्नोलॉजी का सहारा लिया है. आधार-लिंक्ड निष्क्रिय पीएफ खातों का मिलान एक्टिव बैंक खातों से करने के लिए खातों में न्यूनतम राशि यानी एक रुपये भेजकर सत्यापन किया गया. 

Advertisement

बता दें, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत आने वाली संस्था C-DAC को EPFO के आईटी प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करने का काम सौंपा गया है. नए प्लेटफॉर्म में 'सिस्टम-जनरेटेड क्लेम' का फीचर जोड़ा जा रहा है, जिससे सिस्टम खुद ही ऐसे इन-एक्टिव खातों का क्लेम प्रोसेस कर देगा. आईटी अपग्रेड का यह काम अगस्त के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद पैसे ट्रांसफर होने शुरू हो जाएंगे. 

बड़े खातों पर भी लागू होगा नियम
अगर 1,000 रुपये तक की राशि वाले ये पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा तो सरकार इसे बड़े पैमाने पर लागू करेगी. इसके बाद उन 24.76 लाख निष्क्रिय खातों के पैसे भी ऑटोमैटिक तरीके से रिफंड किए जाएंगे, जिनमें 1,000 रुपये से अधिक की राशि पड़ी है. 

पीएफ खातों में अटका है 10,903 करोड़ रुपये
आंकड़ों के मुताबिक नौकरी बदलने या पुरानी कंपनियों से पीएफ ट्रांसफर न कराने की वजह से पिछले दो दशकों में लगभग 31.86 लाख निष्क्रिय खाते बन चुके हैं. इनमें करीब 10,903 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि बिना क्लेम पड़ी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »