भारत में डिलीवरी ब्वॉय औसतन 25-30 हजार रुपये महीने कमा लेते हैं. भारत में इस काम बेहतर जॉब विकल्प के तौर पर नहीं माना जाता है. लेकिन अमेरिका जैसे देश में डिलीवरी का काम मजबूरी नहीं एक मजे की नौकरी है. इसलिए यहां अधिकतर महिलाएं ही डिलीवरी का काम करती हैं.
दरअसल, अमेरिका में डिलीवरी के काम को अक्सर पार्ट टाइम जॉब माना जाता है, जो लोग कुछ घंटे काम करना चाहते हैं, उनके लिए अमेरिका में डिलीवरी का काम सबसे बेहतरीन विकल्प है. क्योंकि पार्ट टाइम में ही अच्छी खासी कमाई हो जाती है.
अगर आपसे कहा जाए कि अमेरिका में डिलीवरी के काम से महीने में 5 से 6 लाख रुपये आसानी से कमाई जा सकती है, तो आपको हैरानी होगी, क्योंकि भारत में उस हिसाब बहुत कम इस पैसे मिलते हैं. अमेरिका में कुछ लोग 'फुल-टाइम' भी डिलीवरी का काम करते हैं, यानी करीब 8 घंटे. जबकि अधिकतर लोग 4 घंटे इस काम में देते हैं और जरूरत भर के पैसे कमा लेते हैं.
कैसे होती है अमेरिका में मोटा कमाई?
अमेरिका में डिलीवरी पर्सन मल्टी-ऐप यूज करते हैं, वे एक साथ Uber Eats और DoorDash जैसे ऐप चालू रखते हैं. वे उसी ऑर्डर को उठाते हैं, जिसकी दूरी कम और पैसे ज्यादा हों, इससे खाली बैठने का समय कम हो जाता है.
टिप से भी तगड़ी कमाई
अमेरिका के कई शहरों मे डिलीवरी पर्सन को डिलीवरी फीस से ज्यादा टिप से कमाई हो जाती है. अमेरिका में हर डिलीवरी पर टिप देने का कल्चर है. अधिकतर शहरों में 10-15 डॉलर तक टिप मिल जाते हैं, कई बड़े शहरों में 30 डॉलर के केवल टिप में मिल जाते हैं.
प्राइम लोकेशन और पीक आवर्स
अमेरिका के न्यूयॉर्क और सैन फ्रांसिस्को जैसे शहरों में ऑर्डर्स की संख्या काफी ज्यादा होती है, और यहां टिप से भी अधिक कमाई होती है. इस इलाके में कंपनियां भी बोनस देती हैं, जिससे की कमाई दोगुनी हो जाती है. न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को या लॉस एंजिल्स जैसे महंगे शहरों में डिलीवरी की मांग और पे-रेट (Pay Rate) छोटे शहरों की तुलना में अधिक होते हैं.
अमेरिका में एक डिलीवरी पर्सन के लिए 5 लाख रुपये महीना कमाना मुमकिन है. यानी हर रोज करीब 20 हजार रुपये की कमाई. आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में एक डिलीवरी पर्सन 20 से 25 डॉलर प्रति घंटा कमा लेता है. कई शहरों में इससे ज्यादा भी हो जाती है. इसलिए 4 घंटे में ही कुछ लोग 100 डॉलर (9000 रुपये) तक कमा लेते हैं, जबकि फुल टाइम काम करने वाले हर दिन 200-220 डॉलर तक कमाई कर लेते हैं, यानी आसानी से 20 हजार रुपये रोजाना कमा लेते हैं.
पीक ऑवर्स, बोनस और अच्छी टिप्स वाले इलाके में डिलीवरी ड्राइवर्स $30 प्रति घंटा या उससे अधिक भी कमा लेते हैं. यानी 8 घंटे तक मेहनत करने अमेरिका में डिलीवरी के काम से 6 लाख रुपये महीने तक कमाए जा सकते हैं. लंच और डिनर के समय (Rush Hours) या वीकेंड्स पर काम करने से इंसेंटिव और 'सर्ज प्राइजिंग' के कारण भी कमाई बढ़ जाती है.
आजतक बिजनेस डेस्क