कैश, ट्रांजैक्‍शन लिमिट और टाइम... आज से क्‍या बदला? ATM यूजर्स को झटका!

अगर आप भी एटीएम से पैसा निकालते हैं तो आपके के लिए कुछ नियमों में बदलाव हो चुका है, जिसका असर आपके अकाउंट में रखे पैसे पर पड़ सकता है.

Advertisement
एटीएम के नियम में बदलाव. (Photo: Representative/ITG) एटीएम के नियम में बदलाव. (Photo: Representative/ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:02 PM IST

अगर आप भी एटीएम से कैश निकालते हैं तो अब आपके लिए एक बुरी खबर है. कुछ बैंकों ने एटीएम से कैश निकालने में बदलाव किया है, जो आपकी वित्तीय स्थिति को प्रभावित कर सकता है. ये नियम आज यानी 1 अप्रैल से ही पूरे देश में लागू हो चुके हैं. आइए जानते हैं क्‍या-क्‍या बदलाव हुआ है. 

एटीएम के नियमों में यह बदलाव HDFC बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बंधन बैंक की ओर से किया गया है. HDFC Bank ने बदलाव ट्रांजैक्‍शन नंबर लिमिट को लेकर किया है. साथ ही पीएनबी ने विड्रॉल लिमिट लगा दी है. 

Advertisement

HDFC Bank ने क्‍या बदला नियम? 
अगर आप HDFC बैंक के कस्‍टमर हैं तो अब आपको  UPI के माध्‍यम से एटीएम से पैसा निकालने के लिए अलग से फ्री लिमिट नहीं दी जाएगी. अगर आप एटीएम से पैसा निकालते हैं तो 3 से 5 ट्रांजैक्‍शन तक ही फ्री लिमिट दी जाएगी, इसके बाद चार्ज वसूला जाएगा. चाहे आप यूपीआई का ही यूज करके क्‍यों ना पैसा निकालें. नए नियम के तहत अब HDFC बैंक के एटीएम से 5 ट्रांजैक्‍शन ही मुफ्त होगा. महानगरों में अन्‍य बैंकों के ATM पर 3 ट्रांजैक्‍शन फ्री होगा. अन्‍य शहरों में 5 ट्रांजैक्‍शन फ्री होगा. 

अगर ये लिमिट समाप्‍त हो जाती है तो अब आपको हर ट्रांजैक्‍शन पर 23 रुपये का चार्ज देना होगा. इसमें टैक्‍स को शामिल नहीं किया गया है. साथ ही एचडीएफसी बैंक ने एक समय नियम लागू किया है जिसके अनुसार शाम 7:30 बजे के बाद किए गए एटीएम लेनदेन को अगले दिन के ट्रांजैक्‍शन में माना जाएगा. महीने के अंतिम दिन, ऐसे लेनदेन अगले महीने के कोटे में शामिल कर लिये जाएंगे. 

Advertisement

PNB का नियम
पंजाब नेशनल बैंक ने हर दिन डेबिट कार्ड से पैसे निकालने की लिमिट घटा दी है. अब चुनिंदा कार्डों के लिए मैक्सिमम डेली विड्रॉल लिमिट ₹1 लाख से घटाकर ₹50,000 कर दी गई है. कार्ड की कैटेगरी के आधार पर पैसे निकालने की सीमा ₹50,000 से ₹75,000 के बीच रखी गई है. 

बंधन बैंक ने क्‍या बदला नियम? 
बंधन बैंक के ATM पर कस्‍टमर्स को हर महीने 5 फ्री ट्रांजैक्‍शन करने की अनुमति होगी. अन्य बैंकों के एटीएम पर, महानगरों में 3 फ्री लेनदेन और बाकी शहरों में 5 फ्री लेनदेन की अनुमति होगी. पहले के सिस्‍टम के विपरीत अन्‍य बैंकों के एटीएम पर फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल दोनों तरह के ट्रांजेक्‍शन (बैलेंस की भी जानकारी लेना भी) फ्री लिमिट में गिने जाएंगे. 

लिमिट पार होने के बाद क्‍या होगा? 

  • वित्तीय लेनदेन: ₹23 प्रति लेनदेन
  • गैर-वित्तीय लेनदेन: ₹10 प्रति लेनदेन
  • अगर अकाउंट में पर्याप्‍त पैसा नहीं है और लेनदेन विफल होने पर ₹25 का जुर्माना लगेगा. 
  • व्यक्तिगत बैंकों में बदलाव के अलावा, पूरे बैंकिंग सिस्टम में एटीएम शुल्क में व्यापक संशोधन किया गया है.
  • फ्री लिमिट के बाद लगने वाला शुल्क ₹21 से बढ़कर ₹23 प्रति लेनदेन हो गया है. 

क्‍या होगा आप पर असर? 
अगर आप इस बैंक के कस्‍टमर्स हैं या फिर इन एटीएम का यूज करते हैं तो आपको ज्‍यादा चार्ज देना पड़ सकता है. साथ ही अगर आप बार-बार पैसे निकालते हैं तो आप पर ज्‍यादा बोझ बढ़ सकता है. ऐसे में आपको इन बदलावों को ध्‍यान में रखते हुए ही पैसे की निकासी करनी चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement