वेस्ट एशिया में जंग नए सिरे से पनपने के बाद फिर से कीमती धातुओं के दाम में गिरावट देखी जा रही है. खासकर, गोल्ड-सिल्वर के दाम में लगातार कमी देखी जा रही है. इस गिरावट के कारण सोना 3 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया है. 18 जुलाई की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत फिसलकर 142670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई.
वहीं शुक्रवार को सोने के दाम में 800 रुपये की गिरावट आई थी और यह 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था और चांदी की कीमत में 2000 रुपये की गिरावट देखी गई थी. आल इंडिया सर्राफा बाजार के मुताबिक, चांदी की कीमत 2000 रुपये टूटकर 2,22,500 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स के साथ) हो गई.
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखी गई है. इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 3,992 डॉलर प्रति औंस पर है. यह गिरावट ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच फिर से शुरू हो चुकी है. साथ ही अमेरिकी एक्सपर्ट्स ने फेडरल रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी का भी अनुमान लगाया है.
ब्याज दरें बढ़ने पर निवेशक अन्य सोर्स से बेहतर रिटर्न कमा सकते हैं. इस कारण ब्याज दरों का बढ़ना सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं के लिए एक निगेटिव फैक्टर होता है. अगर दरों में बढ़ोतरी होती है तो सोने-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आ सकती है.
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 142670 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट का भाव 131490 रुपये प्रति 10 ग्राम है. मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 130640 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 142520 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
चेन्नई में सोने की कीमत में 24 कैरेट सोने की कीमत 142900 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट का भाव 130990 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसी तरह, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 142520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 130640 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
(नोट- सोने-चांदी के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)