Advertisement

यूटिलिटी

सिंगल प्रीमियम... लाखों का फायदा, पति-पत्‍नी के लिए LIC ने लॉन्‍च की दो नई पॉलिसी

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:43 AM IST
  • 1/6

भारतीय जीवन बीमा निगम ने दो नई पॉलिसी लॉन्‍च की है, जो पति और पत्‍नी दोनों क लिए होंगे. ये पॉलिसी दोनों लोगों को कवर और सेविंग का लाभ देगी. इस दो पॉलिसी का नाम LIC न्यू जीवन साथ सिंगल प्रीमियम और LIC न्यू जीवन साथी लिमिटेड प्रीमियम है. 

  • 2/6

इन दोनों योजनाओं की खास बात यह है कि पति-पत्नी दोनों को एक ही पॉलिसी में कवर दिया जाएगा. साथ ही इसमें गारंटीड रिटर्न और फिक्स्ड बेनेफिट्स का लाभ भी मिलेगा यानी बाजार में उतार-चढ़ाव का असर इन योजनाओं पर नहीं दिखाई देगा. 

  • 3/6

एलआईसी ने बताया कि दोनों प्‍लान जून 2026 से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्‍यमों से पेश होंगे. कस्‍टमर्स इन्‍हें एजेंट, ब्रोकर, कॉर्पोरेट एजेंट और अन्‍य तरीकों से खरीद सकते हैं. 
 

Advertisement
  • 4/6

सिर्फ एक बार देना होगा प्रीमियम
न्यू जीवन साथी सिंगल प्रीमियम प्लान में सिर्फ एक बार प्रीमियम देना होगा. इस स्‍कीम में पॉलिसी टर्म के दौरान हर 1,000 रुपये के बेसिक सम एश्योर्ड पर 70 रुपये की गारंटीड एडिशन दिया जाएगा. इस योजना में 10, 15, 20 और 25 साल तक की पॉलिसी टर्म का विकल्प मिलेगा. इसमें कम से कम सम एश्‍योर्ड 3 लाख रुपये है और कम से कम 18 साल की एज में खरीद सकते हैं. 
 

  • 5/6

किस्‍तों में भी भर सकते हैं पैसा 
दूसरा प्लान न्यू जीवन साथी लिमटेड प्रीमिमय है, जिसमें ग्राहक 5, 10 या 15 साल तक किस्तों में प्रीमियम दे सकते हैं. इसमें कुल सालाना प्रीमियम का 7 फीसदी गारंटीड एडिशन के तौर पर दिया जाएगा. प्रीमियम पेमेंट के दौरान  एक लाइफ एश्योर्ड की मौत हो जाती है, तो प्रीमियम वेवर भी दिया जाएगा. 
 

  • 6/6

किस्‍तों में भी ले सकते हैं लाभ 
इन दोनों योजनाओं में मैच्‍योरिटी या डेथ बेनेफिट को एक साथ लेने के बजाय 5, 10 या 15 साल की किस्‍तों में लेने का विकल्‍प भी दिया जाएगा. इसके अलावा, पॉलिसी होल्‍डर्स चाहे तो एक्‍स्‍ट्रा प्रीमियम भरकर राइडर बेनेफिट्स भी जोड़ सकते हैं. 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement