Advertisement

यूटिलिटी

सोना-चांदी पर ये दो बड़े फैसले, फिर इतने बदल गए दाम, जानिए नए रेट्स

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:33 PM IST
  • 1/6

सोना और चांदी के भाव में एक हफ्ते के दौरान तेजी देखने को मिली है. यह तेजी ऐसे समय में आई है, जब इसे लेकर दो बड़े फैसले लिये गए हैं. पीएम मोदी ने इस हफ्ते की शुरुआत में लोगों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की थी. साथ इम्‍पोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है. 

  • 2/6

इन दो फैसलों के बीच हफ्तेभर में सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव आया है. एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 6540 रुपये तक बढ़ी है. वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 6470 रुपये तक चढ़ा है. अभी दिल्‍ली में 24 कैरेट गोल्ड 157080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. 

  • 3/6

चांदी की कीमत में भी सप्‍ताहिक आधार पर बढ़ोतरी देखी जा रही है. यह 5000 रुपये चढ़ चुका है और 17 मई की सुबह चांदी की कीमत 280000 रुपये प्रति किलो हो चुका है. शुक्रवार, 15 मई को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 21,600 रुपये या 7.3 प्रतिशत टूटकर 2,75,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई थी. 

Advertisement
  • 4/6

10 मई 2026 को पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि ग्‍लोबल स्‍तर पर अभी तनाव बना हुआ है. ऐसे में एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की है, ताकि भारत ज्‍यादा से ज्‍यादा फॉरेक्‍स रिजर्व बचा सके. हालांकि, इस अपील के बाद बहुत से लोगों ने सोना-चांदी खरीदी, लेकिन कुछ दिनों बाद ही इन धातुओं की कीमतों में मुनाफावसूली देखी गई. 

  • 5/6

इसके बाद कीमती धातुओं के आयात पर इम्‍पोर्ट ड्यूटी को 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया है. इस फैसले से सोने और चांदी के भाव में तेजी आई थी. हालांकि, बाद में इसमें थोड़ी मुनाफावसूली हुई थी. शनिवार को सिल्‍वर की छड़ों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. 

  • 6/6

गौरतलब है कि अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने और महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर कोई सकारात्मक संकेत न होने से महंगाई बढ़ने का डर और बढ़ गया है. कच्चे तेल और गैस के दाम में बढ़ोतरी हो रही है. इस कारण डॉलर मजबूत हो रहा है और सोने-चांदी के दाम में तेजी आई है. 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement