Advertisement

यूटिलिटी

Gold-Silver Rates Big Fall: गोल्‍ड-सिल्‍वर में बड़ी गिरावट, दिल्‍ली में 8900 रुपये सस्‍ती हुई चांदी

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:16 PM IST
  • 1/7

सोने और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखी गई है. दिल्‍ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 700 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हो चुकी है, जबकि चांदी के दाम में 8900 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई है.

  • 2/7

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गईं, जबकि चांदी की कीमतों में 8,900 रुपये की गिरावट देखने को मिली, क्योंकि कमजोर मांग का असर घरेलू बुलियन बाजार पर पड़ा. 

  • 3/7

99.9 प्रतिशत प्‍योरिटी वाले येलो मेटल की कीमत सोमवार के बंद भाव 1,47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से 700 रुपये गिरकर 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्‍स के साथ) हो गई. ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट देखी गई और यह 8,900 रुपये गिरकर 2,26,100 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्‍सों के साथ) हो गई. पिछले सत्र में सफेद धातु 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.
 

Advertisement
  • 4/7

व्यापारियों ने कहा कि विदेशी कीमतों में मजबूती के बावजूद ज्वैलर्स और इंडस्‍टी यूजर्स की ओर से धीमी बिक्री के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा. 
 

  • 5/7

इंटरनेशनल मार्केट में फ्यूचर सोने की कीमत में मामूली वृद्धि हुई और यह 4,020.13 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी की कीमत में लगभग 1 प्रतिशत बढ़कर 58.06 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

  • 6/7

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक कमोडिटीज, सौमिल गांधी ने कहा कि सोमवार की तेज बिकवाली से सोने ने उबरने की कोशिश की, लेकिन कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, महंगाई की बढ़ती चिंताओं और फेडरल रिजर्व द्वारा आक्रामक मौद्रिक नीति रुख बनाए रखने की मजबूत उम्मीदों के बीच लाभ सीमित रहा. 

Advertisement
  • 7/7

वहीं MCX पर शाम 7.40 बजे  फ्यूचर गोल्‍ड की कीमत 2400 रुपये या 1.70 फीसदी चढ़कर 142700 रुपये पर कारोबार कर रहा था. जबकि 4 सितंबर वाली फ्यूचर चांदी 3 फीसदी या 6400 रुपये चढ़कर 2,24,120 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी. 

(नोट- सोने और चांदी में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement