फिर 80 पर पहुंचा टमाटर, इस वजह से लगातार बढ़ रहे दाम

टमाटर की कीमतें एकबार फिर आसमान पर पहुंचने लगी हैं. शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक किलो टमाटर के लिए लोगों को 80 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं. यही हाल देश के दूसरे राज्यों में भी है. इसके लिए टमाटर की कम आपूर्ति को जिम्मेदार माना जा रहा है.

Advertisement
टमाटर फिर हुए महंगे टमाटर फिर हुए महंगे

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 24 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 4:54 PM IST

एकबार फिर आसमान पर पहुंचने लगी हैं. शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक किलो टमाटर के लिए लोगों को 80 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं. यही हाल देश के दूसरे राज्यों में भी है. इसके लिए टमाटर की कम आपूर्ति को जिम्मेदार माना जा रहा है.

टमाटर के उत्पादन में अग्रणी बेंगलुरु में भी टमाटर की कीमतें काफी ज्यादा बढ़ गई  हैं. यहां पर एक किलो टमाटर  के लिए लोगों को 45 से 50 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं. वहीं, मिजोरम के आइजोल में एक किलो टमाटर 95 से 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है.

Advertisement

बारिश ने बरबाद की फसल

की आजादपुर मंडी के टमाटर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कौश‍िक ने बताया कि टमाटर की पूरी आपूर्ति नहीं हो पा रही है. उन्होंने बताया कि कर्नाटक और मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने की वजह से टमाटर की फसलें बरबाद हुई हैं. इसका सीधा असर टमाटर की आपूर्ति पर पड़ा है.

MP में 90 फीसदी बरबाद हुई फसल

बताया कि कारोबारियों को मध्य प्रदेश से आपूर्ति न के बराबर हो रही है. क्यों‍क‍ि यहां 90 फीसदी फसल बरबाद हुई है. इसके बाद किसानों ने फिर से टमाटर की फसल बोई है, लेक‍िन नई फसल को आने में अभी 15 से 20 दिन का समय लग सकता है. तब तक टमाटर की आपूर्ति का संकट बना रह सकता है.

की बिक्री के लिए एश‍िया की सबसे बड़ी मंडी आजादपुर मंडी में एक किलो टमाटर का थोक भाव 40 से 50 रुपये प्रति किलो है. इसके बाद रिटेल मार्केट में इसकी कीमतें इससे भी  ज्यादा हैं.

Advertisement

दिल्ली में जहां पिछले साल इसी दौरान एक क‍िलो टमाटर 30 से 35 रुपये मिल रहा था. इस दौरान वह 70 से 80 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक  स्थान और क्षेत्र के हिसाब से टमाटर अलग-अलग कीमतों पर बिक रहा है.

25 फीसदी कम है आपूर्ति

कौश‍िक के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में टमाटर की आपूर्ति 25 फीसदी कम है. औसतन दिल्ली के 6 बड़ी मंडियों में हर दिन 225 से 250 टन टमाटर बेचे व खरीदे जाते हैं, लेक‍िन अब यह घट गया है.

मौजूदा समय में इन मंडियों में सिर्फ 170 से 180 टन टमाटर का ही कारोबार हो रहा है. दिल्ली की मंडियों ने अब उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ से भी टमाटर मंगाना शुरू कर दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement