श्रीलंका आतंकी हमला: कोलंबो जाने वाले यात्रियों के लिए AI और इंडिगो की खास छूट

एयर इंडिया और इंडिगो ने 24 अप्रैल तक कोलंबो जाने और आने वाले यात्रियों को कैंसिलेशन और री-शेड्यूलिंग शुल्क की छूट देने की घोषणा की है.

Advertisement
कोलंबो जाने वाले यात्रियों के लिए AI और इंडिगो की खास छूट कोलंबो जाने वाले यात्रियों के लिए AI और इंडिगो की खास छूट

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 22 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 3:12 PM IST

श्रीलंका में रविवार को हुए आतंकवादी हमलों के मद्देनजर एयर इंडिया और इंडिगो ने 24 अप्रैल तक कोलंबो जाने और आने वाले यात्रियों के लिए एक खास सुविधा की शुरुआत की है. दरअसल, दोनों एयरलाइन कंपनियों ने कैंसिलेशन और री-शेड्यूलिंग शुल्क की छूट देने की घोषणा की है. इसका फायदा उन लोगों को मिलेगा जो कोलंबो से भारत आने वाले हैं या फिर भारत से कोलंबो जाने वाले हैं.

Advertisement

राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने ट्वीट कर कहा, "श्रीलंका की स्थिति को देखते हुए 24 अप्रैल, 2019 तक कोलंबो से/कोलंबो के लिए टिकटों को रद्द कराने या किस दूसरे दिन की बुकिंग कराने पर लगने वाले सभी तरह के शुल्क में छूट दी जा रही है." इसने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे कोलंबो में कोलंबो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षा जांच को पूरा के लिए 'समय से थोड़ा पहले' यात्रा के लिए आएं.

जबकि इंडिगो की ओर ट्वीट किया गया, "कोलंबो में हालिया घटनाओं के मद्देनजर, हम 24 अप्रैल, 2019 तक कोलंबो से या फिर कोलंबो के लिए सभी उड़ानों के लिए यात्रा री-शेड्यूलिंग के या कैंसिल करने पर पूर्ण शुल्क माफी प्रदान कर रहे हैं. हम प्रभावितों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं."

बता दें कि श्रीलंका की पुलिस के मुताबिक, ईस्टर संडे को हुए कई धमाकों में अब तक 207 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 450 से ज्यादा लोग घायल हैं. कुल मिलाकर देश में आठ विस्फोट किए गए हैं, जिसमें छह विस्फोट सुबह और दो दोपहर में हुए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »