चौतरफा बिकवाली से सहमा बाजार, सेंसेक्‍स में 450 अंकों की बड़ी गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है. सप्‍ताह के चौथे दिन कारोबार के दौरान सेंसेक्‍स 37 हजार के नीचे आ गया.

Advertisement
शेयर बाजार में हाहाकार शेयर बाजार में हाहाकार

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 29 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 3:22 PM IST

इंटरनेशनल मार्केट में सुस्‍ती के बीच भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है. चौतरफा बिकवाली की वजह से कारोबार के दौरान सेंसेक्‍स 450 अंक तक टूट गया तो वहीं निफ्टी में भी 100 अंकों से अधिक की गिरावट आई. इस दौरान सेंसेक्‍स ने 37 हजार के स्‍तर को भी गंवा दिया. जबकि निफ्टी 10 हजार 950 के नीचे आ गया.

Advertisement

- इससे पहले गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स करीब 250 अंक टूट कर 37,200 के स्‍तर पर आ गया. इसी वक्‍त निफ्टी  65 अंक लुढ़क कर 11 हजार के नीचे आ गया. कारोबार के दौरान बैंक‍िंग सेक्‍टर के शेयर सबसे ज्‍यादा लुढ़के.

यस बैंक के शेयर में बड़ी गिरावट

कारोबार में यस बैंक के शेयर एक बार फिर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे. दरअसल, ग्लोबल रेटिंग्स एजेंसी मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस ने प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक को डाउनग्रेड करके जंक वर्ग में डाल दिया है. इसके बाद से यस बैंक के शेयर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

बता दें कि बैंक का शेयर इस साल 68% से ज्यादा गिरा है और इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 26,000 करोड़ रुपये का घटा है. यस बैंक के अलावा एचडीएफसी, एसबीआईएन, एक्‍सिस बैंक, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, और एचसीएल के शेयर में भी गिरावट आई. वहीं बढ़त वाले शेयरों की बात करें तो सनफार्मा, वेदांता और एयरटेल शामिल हैं.

Advertisement

इस बीच, गुरुवार को रुपये में गिरावट के साथ शुरुआत हुई. डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की कमजोरी के साथ 71.96 रुपये के स्तर पर खुला. इससे पहले बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 29 पैसे टूट कर 71.77 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. एक दिन पहले की तुलना में रुपये में 29 पैसे की गिरावट दर्ज की गई. बता दें कि मंगलवार को रुपया 54 पैसे मजबूत हो कर 71.48  प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

बुधवार को बाजार का हाल

बता दें कि बुधवार को सेंसेक्स 189.43 अंकों की गिरावट के साथ 37,451.84 पर और निफ्टी 59.25 अंकों की गिरावट के साथ 11,046.10 पर बंद हुआ. इसी के साथ लगातार तीन सत्रों की तेजी पर ब्रेक लग गया. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 37,687.82 के ऊपरी स्तर और 37,249.19 के निचले स्तर को छुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी 11,129.65 के ऊपरी और 10,987.65 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख यस बैंक (7.47 फीसदी), वेदांत (4.06 फीसदी), टाटा स्टील (4.02 फीसदी), ओएनजीसी (3.62 फीसदी) और टाटा मोटर्स (3.28 फीसदी) रहे. वहीं बढ़त वाले शेयर की बात करें तो एचसीएल टेक (2.61 फीसदी), इंफोसिस (2.18 फीसदी), टेक महिंद्रा (2.10 फीसदी), एचडीएफसी (0.51 फीसदी) और टीसीएस (0.18 फीसदी) शामिल हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »