शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, यस बैंक में सबसे अधिक गिरावट

गुरुवार को सपाट बंद के बाद शुक्रवार को एक बार फिर शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिला.

Advertisement
 यस बैंक में सबसे अधिक गिरावट यस बैंक में सबसे अधिक गिरावट

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 28 जून 2019,
  • अपडेटेड 10:35 AM IST

सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत उतार-चढ़ाव के साथ हुई. सेंसेक्‍स में बढ़त देखने को मिली और कुछ देर बाद यह टूट गया. सुबह 10 बजे के करीब सेंसेक्‍स 15 अंक मजबूत होकर 39 हजार 600 के स्‍तर को पार कर गया. निफ्टी की बात करें तो यह 5 अंकों की बढ़त के साथ 11 हजार 845 अंक पर पहुंच गया. बता दें कि गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी तकरीबन सपाट बंद हुए. सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 5.67 अंक यानी 0.01 फीसदी फिसलकर 39,586.41 पर बंद हुआ और निफ्टी छह अंक यानी 0.05 फीसदी फिसलकर 11,841.55 पर रहा.

Advertisement

कैसी रही शेयर की चाल

शुरुआती कारोबार में टेक महिंद्रा के शेयर में 1.66 फीसदी से अधिक बढ़त दर्ज की गई. इसी तरह सनफार्मा, एलएंडटी, इन्‍फोसिस, पावरग्रिड, मारुति, आईटीसी, पावरग्रिड और एक्‍सिस बैंक के शेयर में भी मामूली बढ़त देखने को मिली. अगर लाल निशान पर कारोबार करने वाले शेयरों की बात करें तो यस बैंक सबसे आगे है.  यस बैंक के शेयर 1.55 फीसदी से अधिक टूट गए तो वहीं एयरटेल में भी 1 फीसदी से अधिक गिरावट देखने को मिली. इसी तरह इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो, टाटा स्‍टील, हीरो मोटोकॉर्प, टीसीएस, वेदांता, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक के शेयर में भी फिसलन दर्ज की गई.

गुरुवार का हाल

गुरुवार को सेंसेक्स सत्र के आरंभ में 41.89 अंकों की मजबूती के साथ 39,633.97 पर खुला और 39,817.22 तक उछला लेकिन सत्र के आखिर में 5.67 अंकों यानी 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 39,586.41 पर बंद हुआ.  कारोबार के दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 39,510.44 रहा. इसी तरह निफ्टी पिछले सत्र से 13.3 अंकों की बढ़त के साथ 11,860.85 पर खुला और 11,911.15 तक उछला, लेकिन सत्र के आखिर में छह अंकों यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 11,841.55 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,821.05 रहा.

Advertisement

इस बीच, शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की मजबूती के साथ खुला. शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 69.01 प्रति डॉलर के भाव पर खुला. बीते सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 69.06 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »