शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 74.32 अंकों की तेजी के साथ 23,783.47 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.9 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 7,208.85 पर खुला.

Advertisement
बाजार में तेजी का रुख है बाजार में तेजी का रुख है

रोहित गुप्ता

  • मुंबई,
  • 22 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 9:58 AM IST

देश के प्रमुख शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को तेजी का रुख है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.19 बजे 19.35 अंकों की तेजी के साथ 23,728.50 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 8.30 अंकों की तेजी के साथ 7,219.05 पर कारोबार करते देखे गए.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 74.32 अंकों की तेजी के साथ 23,783.47 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.9 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 7,208.85 पर खुला.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »