शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 153 और निफ्टी 57 अंक गिरकर खुला

शुक्रवार को सेंसेक्स 153.20 अंक गिरकर 33,536.89 के स्तर पर खुला है. वहीं, निफ्टी ने भी 57 अंकों की गिरावट के साथ 10,067.70 के स्तर पर कारोबार शुरू किया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (Reuters photo) प्रतीकात्मक तस्वीर (Reuters photo)

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 9:50 AM IST

इस कारोबारी हफ्ते के आख‍िरी दिन शेयर बाजार ने गिरावट के साथ शुरुआत की है. शुक्रवार को सेंसेक्स ने 153 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया है. वहीं, निफ्टी की बात करें यह 57 अंकों की गिरावट के साथ खुला है.

शुक्रवार को 153.20 अंक गिरकर 33,536.89 के स्तर पर खुला है. वहीं, निफ्टी ने भी 57 अंकों की गिरावट के साथ 10,067.70 के स्तर पर कारोबार शुरू किया है.

Advertisement

शुरुआती कारोबार में पर गेल, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, इंफ्राटेल और हीरोमोटो कॉर्प के शेयर टॉप गेनर में शामिल हुए हैं. दूसरी तरफ, यस बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, एनटीपीसी, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक के शेयर लाल निशान के नीचे बने हुए हैं.

गुरुवार को ने कमजोर शुरुआत की और यह बंद भी गिरावट के साथ हुआ. गुरुवार को कारोबार के दौरान 400 से भी ज्यादा अंक नीचे आने के बाद सेंसेक्स 344 अंक गिरकर बंद हुआ है.

गुरुवार को सेंसेक्स 343.87 अंकों की गिरावट के साथ 33,690.09 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी की बात करें तो यह भी 100 अंक गिरा. इस गिरावट के साथ यह 10,124.90 के स्तर पर बंद हुआ.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »