RIL में तेजी से बाजार मजबूत, सेंसेक्स 261 अंक बढ़कर हुआ बंद

ट्रेड वॉर की चिंताओं के चलते सुबह घरेलू शेयर बाजार ने हल्की बढ़त के साथ शुरुआत की. हालांकि बुधवार को कारोबार खत्म होने तक दोनों सूचकांक ने रफ्तार पकड़ी और दोनों भारी बढ़त के साथ बंद हुए.

Advertisement
शेयर बाजार शेयर बाजार

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2018,
  • अपडेटेड 4:25 PM IST

ट्रेड वॉर की चिंताओं के चलते सुबह घरेलू शेयर बाजार ने हल्की बढ़त के साथ शुरुआत की. हालांकि बुधवार को कारोबार खत्म होने तक दोनों सूचकांक ने रफ्तार पकड़ी और दोनों बढ़त के साथ बंद हुए.

इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा बैंक समेत अन्य कंपनियों के शेयरों में बढ़त से बाजार को सहारा मिला.

Advertisement

इसकी बदौलत सेंसेक्स 260.59 अंक बढ़कर 35,547.33 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 61.60 अंकों की बढ़त के साथ 10,772.05 के स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा.

कारोबार खत्म होने के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर टॉप गेनर में शामिल रहे. निफ्टी-50 पर कंपनी के शेयर 2.32 फीसदी बढ़कर बंद हुए. रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा टाटा स्टील, कोटक बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयरों में बढ़त देखने को मिली.

इससे पहले सुबह अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर की चिंता के चलते एश‍ियाई बाजार से मिले-जुले संकेत मिले. इनके बूते घरेलू शेयर बाजार ने बुधवार को बढ़त के साथ शुरुआत की.

इस के तीसरे दिन सेंसेक्स 43 अंक बढ़कर 35,330 के स्तर पर खुला. वहीं, निफ्टी ने 24 अंकों की उछाल के साथ 10,735 के स्तर पर शुरुआत की.

Advertisement

इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को रुपया मजबूत हुआ. बुधवार को रुपये ने डॉलर के मुकाबले 28 पैसे की बढ़त के साथ 68.10 के स्तर पर शुरुआत की.

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को के चलते रुपया एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था. मंगलवार को रुपया 39 पैसे कमजोर होकर 1 डॉलर के मुकाबले 68.38 के स्तर पर बंद हुआ था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »