सेंसेक्स ने लगाई इस साल की सबसे बड़ी छलांग, 480 अंकों की तेजी

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 231.33 अंकों की मजबूती के साथ 27,358.23 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 90.15 अंकों की बढ़त के साथ 8,413.35 पर खुला.

Advertisement
मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार

सना जैदी

  • मुंबई,
  • 11 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 3:38 PM IST

देश के शेयर बाजार में सोमवार को मजबूती का रुख देखने को मिल रहा है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स दोपहर 01.00 बजे 480.47 अंकों की तेजी के साथ 27600.37 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 136.20 अंकों की मजबूती के साथ 8459.40 पर कारोबार करते देखे गए.

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सुबह 231.33 अंकों की मजबूती के साथ 27,358.23 पर, जबकि (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 90.15 अंकों की बढ़त के साथ 8,413.35 पर खुला.

Advertisement

देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट देखी गई थी. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 74.59 अंकों की गिरावट के साथ 27,126.90 पर और निफ्टी 14.70 अंकों की गिरावट के साथ 8,323.20 पर बंद हुआ था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »