शेयर बाजार की धीमी शुरुआत, निफ्टी 7,450 के करीब

हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार के कारोबार में शेयर बाजार ने धीमी शुरुआत की है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स फिलहाल 10 अंक या 0.04 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 24,502 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 4.20 अंक या 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 7,442 पर कारोबार कर रहे हैं.

Advertisement
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सुस्ती शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सुस्ती

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 28 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 10:26 AM IST

शेयर बाजार ने हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार के कारोबार में धीमी शुरुआत की है. शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी की चाल में सुस्ती नजर आ रही है और ये दोनों एक सीमित दायरे में घटते-बढ़ते नजर आ रहे हैं.

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स फिलहाल 10 अंक या 0.04 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 24,502 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 4.20 अंक या 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 7,442 पर कारोबार कर रहे हैं.

Advertisement

का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.53 अंकों की गिरावट के साथ 24,481.86 पर खुला. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 11.25 अंकों की गिरावट के साथ 7,426.50 पर खुला.

वहीं, रुपये की बात करें तो भारतीय रुपये में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है जिसके चलते की गिरावट के साथ 68.15 पर खुला है. इसके साथ ही यह फिर 68 के स्तर के ऊपर बना हुआ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement