शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 75 अंक चढ़ा

हफ्ते के पहले दिन सोमवार के कारोबार में शेयर बाजार ने धीमी शुरुआत की है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स फिलहाल 75 अंक या 0.30 फीसदी की तेजी के साथ 24,943 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 26 अंक या 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 7,589 पर कारोबार कर रहे हैं.

Advertisement
सेंसेक्स और निफ्टी में 0.30 फीसदी की बढ़त सेंसेक्स और निफ्टी में 0.30 फीसदी की बढ़त

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 01 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 10:20 AM IST

शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन सोमवार के कारोबार में धीमी शुरुआत के बाद तेजी दिखाई दे रही है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 0.30 फीसदी की बढ़त दिखाई दे रही है.

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स फिलहाल 75 अंक या 0.30 फीसदी की तेजी के साथ 24,943 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय साथ 7,589 पर कारोबार कर रहे हैं.

Advertisement

का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 11.53 अंकों की तेजी के साथ 24,982.22 पर खुला. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 25.95 अंकों की तेजी के साथ 7,589.50 पर खुला.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement