मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में कई बार उछाल देखने को मिला लेकिन अंत में ये लुढ़ककर बंद हुए.

Advertisement
सेंसेक्स 6.44 अंक की बढ़त के साथ 24,492 पर बंद सेंसेक्स 6.44 अंक की बढ़त के साथ 24,492 पर बंद

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 27 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 3:50 PM IST

शेयर बाजार हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 6.44 अंक की बढ़त के साथ 24,492 पर और निफ्टी 1.60 अंक की बढ़त के साथ 7,438 पर बंद हुआ.

का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 157.18 अंकों की गिरावट के साथ 24,643.13 पर खुला और 6.44 अंक या 0.03 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 24,492 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,646 के ऊपरी और 24,458 के निचले स्तर को छुआ.

Advertisement

का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 33.45 अंकों की गिरावट के साथ 7,469.60 पर खुला और 1.60 अंक या 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 7,438 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,478 के ऊपरी और 7,420 के निचले स्तर को छुआ.

कारोबार के दौरान एनटीपीसी, पावर ग्रिड, आइडिया, पीएनबी, डॉ रेड्डीज लैब्स, टाटा स्टील और जी एंटरटेनमेंट में बढ़त दर्ज हुई. वहीं, बीएचईएल, एशियन पेंट्स, और एक्सिस बैंक जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज हुई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement