दिल्ली की जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है. दरअसल, आईजीएल ने पाइप के जरिए रसोई तक पहुंचने वाली गैस यानी (पाइप्ड नेचुरल गैस) के दाम बढ़ा दिए हैं. PNG के दामों में 2.63 प्रति यूनिट बढ़ोतरी की गई है. आईजीएल का कहना है कि इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते पीएनजी के दाम बढ़े हैं.
पीएनजी की कीमत बढ़ने के बाद इसे शुक्रवार को महंगाई का दूसरा झटका माना जा रहा है. इससे पहले आरबीआई ने भी रेपो रेट (Repo Rate Hike) को 0.50 फीसदी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही पिछले चार महीने में रेपो रेट 1.40 फीसदी बढ़ चुका है. अब इसका असर लोगों के होम लोन (Home Loan) से लेकर पर्सनल लोन (Personal Loan) तक की ईएमआई (EMI) पर दिखने वाला है.
पूरी खबर पढ़ें:
5 अगस्त से ये हैं नई कीमतें
मुंबई में भी बढ़े दाम
इससे पहले 3 अगस्त को मुंबई (Mumbai) में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दाम बढ़ाए गए थे. मुंबई में इसकी कीमत में 4 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है. बता दें कि गेल (GAIL) ने सिटी गैस कंपनियों को सप्लाई होने वाली नेचुरल गैस की कीमतों में 18 फीसदी की वृद्धि की घोषणा की है. इसके ऐलान के साथ ही देश के शहरों में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं.
aajtak.in