मुंबई में 90 के पार पहुंचा पेट्रोल, डीजल ने भी छुआ 78 का आंकड़ा

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उछाल आ गया है. इसका असर घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर देखने को मिला है. इसकी वजह से मुंबई में पेट्रोल 90.08 प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 24 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 10:09 AM IST

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने सोमवार को एक नया रिकॉर्ड आंकड़ा छू लिया है. सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में 11 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. इस बढ़त के साथ इसने मुंबई में 90 का आंकड़ा पार कर लिया है.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की कीमतों में एक बार फिर उछाल आ गया है. इसका असर घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर देखने को मिला है. इसकी वजह से मुंबई में पेट्रोल 90.08 प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है.

Advertisement

दिल्ली में भी पेट्रोल की कीमत 11 पैसे बढ़ी है. इस बढ़त के साथ एक लीटर पेट्रोल यहां 82.72 रुपये का मिल रहा है. दूसरे महानगरों में  भी पेट्रोल की कीमतें आसमान पर चढ़ी हैं.  

में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 84.54 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं. चेन्नई में यह 85.99 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है.

डीजल की कीमतों में भी सोमवार को बढ़ोतरी हुई है. इसकी वजह से मुंबई में एक लीटर के लिए आपको 78.58 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं.

दिल्ली में आपको 74.02 प्रति लीटर देने पड़ रहे हैं. कोलकाता में यह 75.87 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 78.26 प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी का सिलसिला जारी हो गया है. इसके साथ ही रुपये में गिरावट का असर भी पेट्रोल और डीजल पर बना हुआ है.

Advertisement

इन दोनों वजहों से ही लगातार की कीमतें बढ़ रही हैं. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि कच्चे तेल की कीमतें आने वाले दिनों में और बढ़ेंगी. इसका सीधा असर पेट्रोल और डीजल पर देखने को मिलेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »