ओला-उबर के ड्राइवर 19 मार्च को हड़ताल पर, इस वजह से आपको होगी परेशानी

ओला-उबर के ड्राइवरों ने 19 मार्च को हड़ताल पर जाने की धमकी दी है. कंपनियों के खराब प्रबंधन के ख‍िलाफ ये लोग हड़ताल कर रहे हैं. इस वजह से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और गुरुग्राम में उन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जो इन कंपनियों की सेवाएं लेते हैं.

Advertisement
ओला-उबर हड़ताल (File Photo) ओला-उबर हड़ताल (File Photo)

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 12:42 PM IST

ओला-उबर के ड्राइवरों ने 19 मार्च को हड़ताल पर जाने की धमकी दी है. कंपनियों के खराब प्रबंधन के ख‍िलाफ ये लोग हड़ताल कर रहे हैं. अगर ये हड़ताल पर जाते हैं, तो इसकी वजह से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और गुरुग्राम में उन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जो इन कंपनियों की सेवाएं लेते हैं.

ड्राइवरों ने कहा है कि वे कार पर लगे को बंद कर देंगे और देश के अलग-अलग हिस्से में हड़ताल करेंगे. टैक्सी चालकों ने चेतावनी दी है कि वे लोग अपने परिवार के साथ संबंध‍ित कंपनियों के बाहर विरोध करेंगे. यह विरोध 19 मार्च सुबह 8 बजे से शुरू होगा.

Advertisement

मुंबई में इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन करने वाले संजय नाइक ने कहा कि कंपिनयों के खराब प्रबंधन की वजह से टैक्सी चालकों का काम बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा है कि यह विरोध अनिश्चित काल तक भी चल सकता है.

ड्राइवरों का कहना है कि कंपनी ने उन्हें कम से कम 1.25  लाख रुपये का कारोबार देने का वादा किया था, लेक‍िन ऐसा हो नहीं रहा. इसलिए कंपनियों को चाह‍िए कि वह . इसके अलावा उन्होंने इन कंपनियों की खुद की चल रही  गाड़ियों को भी बंद करने की मांग की है.

ड्राइवरों ने कहा है कि जो ड्राइवर ब्लैकलिस्ट हो चुके हैं, वे अभी भी कैब चला रहे हैं. इन लोगों को भी रोका जाना चाह‍िए और इनकी बुक‍िंग बंद कर दी जानी चाह‍िए.

अकेले मुंबई में ही 45000 की कैब एग्रीगेटर्स हैं. इनका कहना है कि कारोबार में कमी आने की वजह से 20 फीसदी कैब एग्रीगेटर्स का काम ठप पड़ गया है.

Advertisement

कैब ड्राइवरों का कहना है कि वो अपनी भी नहीं भर पा रहे हैं. इसकी वजह से उनके लिए अपना घर का खर्च चलाने में भी मुश्क‍िल पेश आ रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement