नोटबंदी के बाद नोट बदलने में धांधली! CBI के रडार पर 307 लोग

नोटबंदी के एक साल पूरे होने के मौके पर सीबीआई ने बताया कि उसने प्रचलन से बाहर हुए नोटों को बदलने के मामले में अब तक 77 मामले दर्ज किए और 7 मामले की प्रारंभिक जांच की. इनमें बैंक, डाक खाने, रेलवे और बीमा कंपनियां शामिल हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक प्रतीकात्मक

साद बिन उमर

  • नई दिल्ली,
  • 08 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 5:07 PM IST

नोटबंदी के एक साल पूरे होने के मौके पर सीबीआई ने बताया कि उसने प्रचलन से बाहर हुए नोटों को अवैध ढंग बदलने के मामले में अब तक 84 मामले दर्ज किए, जिनमें से 7 मामलों की प्रारंभिक जांच की. इनमें बैंक, डाक खाने, रेलवे और बीमा कंपनियां शामिल हैं

सीबीआई ने बुधवार को बताया कि उसे आम लोगों सहित विभिन्न एजेंसियों से काले धन से जुड़ी करीब 500 सूचनाएं मिलीं. सीबीआई के अनुसार उसने यह सुनिश्चित किया है कि कानून के उल्लंघन से जुड़ी प्रत्येक सूचना पर गौर किया जाएगा, उसकी जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर मामले दर्ज किए जाएंगे. सीबीआई ने इसके आधार पर कई जगह औचक निरीक्षण किया, जिसमें करीब 396 करोड़ रुपये के कालाधन का पता लगाया.

Advertisement

सीबीआई ने बताया कि इन मामलों की अब तक हुई जांच में 180 सरकारी कर्मचारियों सहित 307 आरोपी शामिल पाए गए, जिनमें ने 21 सरकारी कर्मचारियों और 26 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया. एजेंसी ने बताया कि इनमें से 12 मामलों में चार्जशीट दायर की गई, वहीं कुछ अन्य मामलों में विभागीय कार्रवाई की शिफारिश की गई.

बता दें कि पीएम मोदी ने पिछले साल 8 नवंबर को ही 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को अमान्य घोषित किया था. इस के एक साल पूरे होने पर बीजेपी आज देश भर में 'काला धन विरोधी दिवस' मना रही है. वहीं कांग्रेस की अगुवाई में कई विपक्षी दल इसे 'काला दिन' के तौर पर मना रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »