शेयर बाजार के लिए नया सप्‍ताह अहम, चुनाव नतीजों से तय होगी दिशा

अगले हफ्ते में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं. ऐसे में यह सप्‍ताह भारतीय शेयर बाजार के लिए काफी अहम माना जा रहा है.

Advertisement
शेयर बाजार के लिए नया सप्‍ताह अहम शेयर बाजार के लिए नया सप्‍ताह अहम

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 19 मई 2019,
  • अपडेटेड 12:03 PM IST

भारतीय लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व लोकसभा चुनाव के नतीजे नए सप्‍ताह में आने वाले हैं. इन नतीजों के साथ ही देश की राजनीतिक और आर्थिक दिशा भी तय हो जाएगी. ऐसे में यह सप्‍ताह देश के शेयर बाजार के लिए भी काफी अहम माना जा रहा है. बता दें कि बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 467.78 अंक या 1.24 फीसदी चढ़ा. शुक्रवार को सेंसेक्स 537.29 अंक या 1.44 फीसदी के मुनाफे से 37,930 अंक पर पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 150.05 अंक या 1.33 फीसदी की बढ़त के साथ 11,407 अंक पर बंद हुआ.

Advertisement

सोमवार से ही दिखेगा असर

रविवार यानी आज शाम से एग्जिट पोल के नतीजे आने लगेंगे. इन नतीजों का असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिलेगा. इसी तरह 23 मई को आम चुनावों के नतीजों का प्रभाव भी बाजार पर पड़ने वाला है. बाजार के जानकारों का मानना है कि अंतिम चुनाव नतीजों तक शेयर बाजार का रुख असमंजस वाला रह सकता है.

क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट

एपिक रिसर्च के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुस्तफा नदीम ने कहा, ‘‘इस सप्ताह एक ऐसा घटनाक्रम है जो लॉन्‍ग टर्म के लिए बाजार का रुख तय करेगा. चुनाव नतीजे इस तरह के राजनीतिक घटनाक्रम होते हैं जो वर्षों के लिए रुख तय करते हैं.  ऐसे में यह अर्थव्यवस्था और निवेशकों की दृष्टि से काफी अहम है.’’वहीं सैमको सिक्योरिटीज एंड स्टॉकनोट के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिमीत मोदी ने कहा, ‘‘यह सप्ताह पूरे साल का सबसे महत्वपूर्ण है. लोगों की निगाह ‘स्टॉक कोट’ नहीं ‘वोट कोट’ पर रहेगी.

Advertisement

इसके अलावा कुछ महत्वपूर्ण कंपनियों के वित्तीय नतीजों का भी पर असर पड़ सकता है. सप्ताह के दौरान कुछ बड़ी कंपनियों मसलन टाटा मोटर्स, केनरा बैंक और सिप्ला के नतीजे आने हैं. ऐसे में तिमाही नतीजे भी बाजार की दिशा तय करेंगे. इसके अलावा कच्चे तेल के दाम, अमेरिका-चीन व्यापार विवाद, रुपये का उतार-चढ़ाव तथा विदेशी कोषों का रुख भी बाजार के लिए महत्वपूर्ण होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »