पेट्रोल-डीजल के बाद LPG और विमान ईंधन के भी दाम बढ़े, 21 रुपये महंगा होगा बिना सब्सिडी का सिलेंडर

सरकार के नए फैसले के मुताबिक, बिना सब्सिडी वाले एलपीजी के दाम बढ़ने से सिलेंडर 21 रुपये महंगा हो जाएगा.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2016,
  • अपडेटेड 3:25 PM IST

केंद्र सरकार ने विमान ईंधन और एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी की है. बुधवार को सरकार ने एविशन टरबाइन फ्यूल (ATF) यानी विमान ईंधन में 9.2 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. इसके साथ ही बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमत भी बढ़ाई गई है.

सरकार के नए फैसले के मुताबिक, बिना सब्सिडी वाले एलपीजी के सिलेंडर 21 रुपये महंगा हो जाएगा. हालांकि सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया.

Advertisement


इसके पहले मंगलवार रात को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की घोषणा की गई है. पेट्रोल 2.58 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 2.26 रुपये महंगा हो गया है. नई कीमतें मंगलवार आधी रात से लागू हो गईं. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने यह जानकारी दी.

डीजल के दामों में छठी बार बढ़ोतरी
पेट्रोल के दामों में यह लगातार पांचवी बढ़ोतरी है, जबकि डीजल के दामों में यह छठवीं बार हुई बढ़ोतरी है. इससे पहले 16 मई को 0.83 रुपये पेट्रोल और डीजल 1.26 रुपये हुआ महंगा कर दिया गया था. वहीं 30 अप्रैल को पेट्रोल की कीमतों में 1.06 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ, जबकि डीजल 2.94 रुपये महंगा हो गया था. इससे पहले 04 अप्रैल को पेट्रोल की कीमतों में 2.19 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ, जबकि डीजल 98 पैसे महंगा हो गया था.

Advertisement

उसके पहले 16 मार्च को पेट्रोल की कीमतों में 3 रुपये 7 पैसे और डीजल की कीमतों में 1 रुपये 90 पैसे का इजाफा हुआ था. 17 फरवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया था. तब पेट्रोल के दाम 32 पैसे प्रति लीटर कम किए गए थे, जबकि डीजल 28 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया था.

दिल्ली में अब यह होगी नई कीमत
पेट्रोलियम की कीमतों में इस ताजा बढ़त के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 65.60 रुपये प्रति लीटर हो गई. वहीं डीजल की कीमत 53.93 रुपए प्रति लीटर हो गई. आईओसी ने एक बयान में कहा कि पेट्रोल और डीजल के अंतर्राष्ट्रीय उत्पाद दामों के वर्तमान स्तर और रुपया- डॉलर विनिमय दर की वजह से के दाम बढ़ाए गए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement