राजधानी एक्सप्रेस के किराए में एअर इंडिया में सफर करने का मौका

सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एअर इंडिया राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के ऐसे मुसाफिरों को यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराएगी, जिनका टिकट ‘कन्फर्म’ नहीं हो पाया है.

Advertisement

रोहित गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2016,
  • अपडेटेड 2:02 AM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एअर इंडिया राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के ऐसे मुसाफिरों को यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराएगी, जिनका टिकट ‘कन्फर्म’ नहीं हो पाया है. सीमित अवधि की विशेष योजना के तहत एअर इंडिया ऐसे लोगों को एसी फर्स्ट के बराबर किराए में यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराएगी.

एअर इंडिया ने मंगलवार को बताया कि राजधानी एक्सप्रेस के यात्री उड़ान रवाना होने से चार घंटे पहले टिकट बुक करा सकेंगे. ऐसे वेट लिस्ट वाले यात्रियों से फर्स्ट एसी के बराबर किराया लिया जाएगा. अपनी ‘सुपर सेवर’ योजना के तहत एअर इंडिया घरेलू मार्गों पर इकनॉमी क्लास में यह सुविधा उपलब्ध कराएगी. यह योजना 26 जून से 30 सितंबर तक के लिए है.

Advertisement

फिलहाल भारतीय रेलवे के नेटवर्क पर रोजाना 21 राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें चलती हैं. रोजाना इन ट्रेनों से 20,000 लोग यात्रा करते हैं. एयरलाइन ने कहा कि हजारों यात्री ऐसे रहते हैं, जिनका टिकट कन्फर्म नहीं हो पाता. हम इसी अंतर को पाटने का प्रयास कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement