80 साल पुराना बंगला, अरब सागर का नजारा, जिसे देख फराह ने खुद को कहा 'गरीब'

पिंकी रेड्डी का 'पलासिओ अगुआडा' सिर्फ एक बंगला नहीं, बल्कि लग्जरी और रॉयल लाइफस्टाइल का अनोखा नमूना है. यही वजह है कि यह भारत के सबसे चर्चित लग्जरी होम्स में गिना जाता है. जानिए आखिर इसकी खासियत क्या है.

Advertisement
चट्टानों के ऊपर बनी जन्नत, जहां हर कोना है खूबसूरत (Photo: @instagram.com/palacioaguada/ @farahkhankunder) चट्टानों के ऊपर बनी जन्नत, जहां हर कोना है खूबसूरत (Photo: @instagram.com/palacioaguada/ @farahkhankunder)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:04 PM IST

बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर फराह खान अपने नए यूट्यूब वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने अपनी करीबी दोस्त पिंकी रेड्डी के गोवा वाले घर की झलक दिखाई है. फराह ने इस घर को न सिर्फ गोवा का, बल्कि "दुनिया का सबसे बेहतरीन और अजूबा घर करार दिया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. गोवा की चट्टानों के ऊपर बना यह बंगला इतिहास और विलासिता की एक अनोखी कहानी कहता है. इस घर में ऐसा क्या है जो इसे भारत का सबसे आलीशान और खास ठिकाना बनाता है.

Advertisement

इस घर की सबसे पहली और अनोखी बात इसका मेन गेट है. यह गेट किसी पुरानी गुफा जैसा नजर आता है, जो रहस्य और रोमांच का एहसास कराता है. इतना ही नहीं, जैसे ही आप अंदर कदम रखते हैं, तो एक बहुत बड़ी और भव्य लॉबी आपका स्वागत करती है. घर के बाहरी हिस्से में एक बड़ा एम्फीथिएटर भी बनाया गया है, जहां शाम के समय डांस और म्यूजिक की महफिलें सजती हैं.

यह भी पढ़ें: देश के टॉप 7 शहरों में बढ़ा फ्लैट्स का साइज, मुंबई में घर अब भी सबसे छोटे

10 आलीशान सुइट और रॉयल बेडरूम

पलासिओ अगुआडा में 20 मेहमानों के लिए 10 आलीशान सुइट हैं, जिन्हें बहुत ही ढंग से सजाया गया है. यही नहीं, हर कमरे को एक खास वनस्पति थीम पर रखा गया है. अगर मुख्य बेडरूम की बात करें, तो उसका डिजाइन अर्ध-गुंबद जैसा है. कमरे की खिड़कियों से सीधे अरब सागर का नीला पानी दिखाई देता है. खास बात यह है कि यहां की संगमरमर वाली अलमारी से एक पॉप-अप टीवी बाहर निकलता है, जो इसे और भी आधुनिक बनाता है.

Advertisement

80 साल पुराना इतिहास और अद्भुत बनावट

यह बंगला करीब 80 साल पुराना है, जिसे पिंकी रेड्डी ने 2021 में खरीदकर पूरी तरह से रिनोवेट किया. यही नहीं, विला के अंदर गुंबददार छतें, पीतल के आधुनिक झूमर और इटालियन संगमरमर का बेहतरीन काम किया गया है. यहां की खिड़कियां इतनी बड़ी हैं कि पूरा घर हमेशा कुदरती रोशनी से जगमगाता रहता है. 5 एकड़ में फैली इस प्रॉपर्टी में दो शानदार स्विमिंग पूल भी हैं.

यह भी पढ़ें: करोड़ों में 'माचिस की डिब्बी' जैसा घर और साथ में लोन का बोझ, मुंबई छोड़ने को मजबूर लोग

डाइनिंग एरिया और अरब सागर का नजारा

हवेली का डाइनिंग एरिया किसी रॉयल पैलेस जैसा लगता है, जहां एक साथ 16 लोग बैठकर खाना खा सकते हैं. यहां की दीवारों पर हाथ से पेंटिंग की गई है और बालकनी से अरब सागर और गोवा के तट का ऐसा नजारा दिखता है जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है. इसके अलावा, पूरे घर में ऐसी कलाकृतियां रखी गई हैं जो किसी म्यूजियम की याद दिलाती हैं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement