बेंगलुरु में पजेशन का इंतजार कर रहे थे 49 खरीदार, अब बिल्डर ही गिराएगा 18 मंजिला इमारत!

इमारत को ढहाने का काम उसी मशहूर एजेंसी Edifice Engineering को सौंपा गया है, जिसने नोएडा के ट्विन टॉवर्स को विस्फोट से ध्वस्त किया था. इमारत को दोबारा बनाने का पर आने वाला 20 करोड़ रुपये का पूरा खर्च बिल्डर खुद वहन करेगा. खरीदारों से एक भी रुपया अतिरिक्त नहीं मांगा जाएगा.

Advertisement
(सांकेतिक फोटो: Pexels) (सांकेतिक फोटो: Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:03 PM IST

बेंगलुरु की एक 18 मंजिला इमारत इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है. आम तौर पर भारत में किसी बहुमंजिला इमारत पर बुलडोजर या धमाके की नौबत तब आती है, जब वह अवैध रूप से बनी हो या उस पर अदालती कार्रवाई हुई हो, जैसे नोएडा का चर्चित सुपरटेक ट्विन टॉवर, लेकिन बेंगलुरु का यह मामला बिल्कुल अलग, ऐतिहासिक और अनोखा है.

Advertisement

यहां किसी सरकारी कार्रवाई या अदालती आदेश के बिना, खुद बिल्डर अपने 20 करोड़ रुपये का नुकसान उठाकर एक पूरी की पूरी 18 मंजिला नई-नवेली इमारत को जमींदोज करने जा रहा है.

यह पूरा मामला बेंगलुरु के हरलूर रोड के पास स्थित प्रीमियम प्रोजेक्ट 'SNN Raj Etternia' का है. इस प्रोजेक्ट के ब्लॉक E-3 नाम के 18 मंजिला टॉवर का निर्माण 2022 में शुरू हुआ था, हाल ही में यह इमारत बनकर पूरी तरह तैयार हो चुकी थी और इसे संबंधित अथॉरिटी से ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (OC) भी मिल चुका था.

यह भी पढ़ें: कागजों पर दाम बढ़ना ही काफी नहीं, रियल एस्टेट में निवेश से पहले समझें असली खेल

क्यों गिरानी पड़ेगी इमारत?

सब कुछ ठीक चल रहा था और खरीदारों को पजेशन देने की तैयारी थी, लेकिन पजेशन से ठीक पहले, जब बिल्डर की तकनीकी टीम ने इमारत की अंतिम सुरक्षा जांच के लिए 'वॉटर लोड टेस्ट' किया, तो इंजीनियर्स के होश उड़ गए, टेस्ट के दौरान इमारत में एक तरफ हल्का झुकाव दर्ज किया गया. जांच में पता चला कि इमारत के निर्माण की शुरुआत में मिट्टी की जांच करने वाले बाहरी कंसलटेंट से 'बोरहोल डेटा' को समझने में गंभीर चूक हुई थी, इसी चूक के कारण बहुमंजिला इमारत के फाउंडेशन में स्ट्रक्चरल असंतुलन आ गया था. 

Advertisement

इसके बाद डेवलपर ने अपनी मर्जी से टावर को गिराकर फिर से बनाने का फ़ैसला किया है, जबकि इसे ऑक्यूपेंसी सर्टिफ़िकेट (OC) मिलने के मुश्किल से तीन महीने बाद ही, सभी 49 अपार्टमेंट बिक चुके थे और हैंडओवर के लिए तैयार थे.

इस 18 मंजिला टॉवर (ब्लॉक E-3) में कुल 49 प्रीमियम फ्लैट्स हैं, इन सभी 49 फ्लैट्स की सौ फीसदी बिक्री हो चुकी थी. औसतन 1.5 करोड़ रुपये प्रति फ्लैट की दर से आशियाना खरीदने वाले ये लोग ज्यादातर आईटी पेशेवर, कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव्स और मध्यम-उच्च आय वर्ग के परिवार हैं.

कई परिवारों ने नए घर में शिफ्ट होने के लिए अपने पुराने किराए के मकान खाली करने का नोटिस दे दिया था, जबकि कई लोग सालों से होम लोन की भारी ईएमआई भर रहे थे.  इस पूरे प्रोजेक्ट में 15 टॉवर्स और 972 फ्लैट्स हैं, जिनमें से 822 परिवारों को पजेशन मिल चुका है और बाकी टॉवर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं.

बिल्डर ने शॉर्टकट रास्ता चुनने के बजाय ग्राहकों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए पूरे टॉवर को डिमॉलिश करके नए सिरे से बनाने का फैसला लिया. 

यह भी पढ़ें: 12 फ्लैट, सी-फेसिंग आलीशान घर, कितना है आमिर का रियल एस्टेट साम्राज्य

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »